बहरागोड़ाः शुक्रवार को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के एन एच 49 पर रांगड़ो पुलिया के समीप दो बाइकों की आपसी भिड़ंत में तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गये. वहीं दुर्घटना के पश्चात स्थानीय लोगों ने त्वरित पहल करते हुए तीनों घायलों को निजी वाहन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा लाया गया. जहां फिलहाल तीनों चिकित्साधीन है.
तीनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह से घायल
मिली जानकारी के अनुसार दो युवक अभिषेक कामिला (23) व मुकेश कामिला(17) एक मोटरसाइकिल पर सवार हो कर पेट्रोल पंप तेल भरने आ रहे थे. वहीं दूसरा व्यक्ति पथरी गांव निवासी शशांक बेरा (50) अपने घर से खंडामौदा की ओर जा रहे थे तभी दोनों बाइक असंतुलित होकर आपस में भीड़ जाने से तीनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह से घायल गए.
इसे भी पढ़ें : Saraikela: रांची-टाटा हाइवे पर जिला खनन विभाग ने अवैध बालू परिवहन के खिलाफ चलाया छापामारी अभियान
There is no ads to display, Please add some



















































