देवघर: 11 जुलाई से शुरू हो रहे विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले को लेकर जिला प्रशासन के स्तर से तैयारियां तेज हो गई है। शनिवार को देवघर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ बिहार-झारखंड सीमा दुम्मा से लेकर रूट लाइनिंग, कांवरिया पथ, बस पड़ाव, भक्तों के आवासन, प्रस्तावित टेंट सिटी समेत अन्य सारी व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान डीसी ने पानी, बिजली, साफ-सफाई, पार्किंग, शौचालय समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं और तैयारियों का जायजा लिया।
सारी तैयारियों को पूरा करने का निर्देश
डीसी ने कहा कि गत वर्ष क्या व्यवस्था थी और उसमें क्या-क्या परेशानियां हुई थी, उसे इस बार दुरुस्त किया जाएगा। भीड़ मैनेजमेंट के जरिए श्रद्धालुओं को सुगमता पूर्वक दर्शन कराया जाएगा। इसके लिए सरासनी में पर्यटन विभाग की बिल्डिंग का उपयोग किया जाएगा। समय पर सारी तैयारियों को पूरा करने का निर्देश दिया गया है। मेले में आईएसबीटी का उपयोग होगा। प्राइवेट गाड़ियों के साथ-साथ छोटी गाड़ियों के लिए इसका उपयोग किया जाएगा। कोठिया, परित्राण समेत अन्य स्थलों का भी पार्किग और स्टैंड के लिए किया जाएगा।
पतला बालू बिछाया जाएगा
इस बार दो नए स्टैंड बनाए जा रहे हैं। सरसा और भलुआ में दोनों स्टैंड बनेगा, इससे श्रद्धालुओं को सुविधा होगी। स्टैंड के साथ टेंट सिटी भी रहेगी, ताकि भक्तों को आवासन की सुविधा मिल सके। मेले में पुराने बस स्टैंड का भी उपयोग करेंगे। कांवरिया पथ में भक्तों को चलने में सुविधा हो, इसके लिए महीन और पतला बालू बिछाया जाएगा। इसका टेंडर हो चुका है। राज्य सरकार कांवरियों को हर संभव सुविधा देने को तत्पर है।
इसे भी पढ़ें : Deoghar: साइबर ठगी में पांच गिरफ्तार, पीएम किसान योजना के लाभुकों से करते थे ठगी
There is no ads to display, Please add some



















































