Ranchi: राँची के कार्तिक उरांव फ्लाईओवर पर स्टंट का वीडियो वायरल, बाइक जब्त – ‘हंटर राइडर’ की तलाश जारी

राँची: राँची के बाबू कार्तिक उरांव फ्लाईओवर (सिरटोली फ्लाईओवर) पर एक युवक द्वारा बाइक से खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. वायरल वीडियो में युवक को तेज रफ्तार से बाइक दौड़ाते और संतुलन बिगाड़ने जैसे जोखिम भरे करतब करते देखा गया, जिससे न केवल उसकी जान खतरे में दिखी, बल्कि अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा भी दांव पर लग गई.

वीडियो के वायरल होते ही परिवहन मंत्री और रांची पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया. कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में गठित पुलिस की विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सदर थाना क्षेत्र से उस बाइक को जब्त कर लिया, जिससे फ्लाईओवर पर स्टंट किया गया था.

हालांकि, स्टंट करने वाला युवक मौके से फरार हो चुका है. उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है. स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक मोहल्ले में ‘हंटर राइडर’ के नाम से जाना जाता है और पहले भी इस तरह के करतब कर चुका है.

सवाल यह है कि क्या युवाओं के बीच स्टंट करने की यह लत खतरनाक शौक से अधिक बनती जा रही है शोहरत पाने का माध्यम? और क्या पुलिस समय रहते ऐसे युवाओं पर लगाम कस पाएगी?

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: स्वास्थ्य मंत्रियों के निर्देशों की उड़ रही धज्जियां, MGM के नए भवन में मिले जर्जर बेड

Spread the love

Related Posts

Muri : दुर्गा नवमी पर पंडालों में उमड़ी भक्तो की भीड़, खुशहाली व समृद्धि की सभी ने की कामना

मुरी :  बुढाम श्री श्री नव दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित चैत्र दुर्गा पूजा में महानवमी के दिन पंडालों में भक्तों की भीड़ दिखी। भक्तों ने मां दुर्गा…

Spread the love

Muri  : राममय हुआ सिल्ली शहर, रामनवमी पर भगवा झंडे की बढ़ी बिक्री

मुरी : रामनवमी के अवसर पर सिल्ली बाजार एवं समीपवर्ती गांव इन दिनों भगवा झंडों से पट गया है. हर चौक-चौराहे पर राम-नाम लिखे भगवा टंगे हैं. वर्षों से सिल्ली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time