Gamharia: एक फूल को तरसे धरती आबा, बिरसा चौक पर स्थापित प्रतिमा पर किसी संगठन ने नहीं दी श्रद्धांजलि

गम्हरिया:  धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को हमेशा याद रखने के लिए बड़ा गम्हरिया काड़ा काटा दुर्गा मंदिर के पास चौक में उनकी प्रतिमा स्थापित कर बिरसा चौक का नामकरण किया गया, लेकिन धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा उनके शहादत दिवस पर एक फूल के लिए तरस गये. देश की आजादी के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वाले भगवान बिरसा को उनके शहादत दिवस पर लोगों ने भूला दिया.

क्षेत्र में चर्चा का विषय

सोमवार को देर रात तक कोई भी पार्टी के नेता या सामाजिक कार्यकर्ता उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण तो दूर एक फूल चढ़ाने भी नहीं पहुंचे. स्थानीय लोगों के अनुसार हर वर्ष तामझाम के साथ राजनीतिक पार्टी के नेता प्रतिमा स्थल पहुंच श्रद्धांजलि देते थे. साथ ही जर्जर प्रतिमास्थल का जार्णोद्धार कराने का आश्वासन देकर निकल जाते थे, पुनः एक वर्ष बाद दर्शन देते थे. माना जा रहा है कि लोगों द्वारा आश्वासन याद दिलाये जाने के भय से नेता इस वर्ष प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि देने नहीं पहुंचे, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है.

इसे भी पढ़ें : Gamharia: दहेज हत्या समेत विभिन्न कांड में संलिप्त तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : घाघीडीह जेल में बंद भाकुड़ ने रची थी मो. निजाम की हत्या की साजिश, दो गिरफ्तार, धारदार हथियार और देशी कट्टा बरामद

    जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र में मो. निजाम की हत्या की कथित साजिश का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की…

    Spread the love

    Jamshedpur : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने JSSC-CGL मामले में फिर दोहरायी CBI जांच की मांग, कहा- जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की स्वतंत्र जांच हो

    जमशेदपुर :  झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने JSSC-CGL भर्ती परीक्षा को लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं। शनिवार को जमशेदपुर परिसदन में…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time