Deoghar: सदर अस्पताल के उपाधीक्षक की बेटी ने पहले प्रयास में पास की NEET की परीक्षा

देवघर: सदर अस्पताल, देवघर के उपाधीक्षक डॉ. प्रभात रंजन की बेटी श्रेया शर्मा ने पहले ही प्रयास में नीट परीक्षा पास कर एक नई प्रेरणादायक मिसाल पेश की है। श्रेया की इस उपलब्धि से पूरे परिवार में उत्साह और गर्व का माहौल है। श्रेया भी अपने पिता की तरह चिकित्सा क्षेत्र में करियर बनाना चाहती है। उसने इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत की और अंततः नीट जैसी कठिन प्रतियोगी परीक्षा में सफलता अर्जित की।

अकादमिक पृष्ठभूमि रही उत्कृष्ट
श्रेया ने मैट्रिक की पढ़ाई संत फ्रांसिस स्कूल, देवघर से की थी, जहां वह टॉपर रही थी। इसके बाद उसने बारहवीं की पढ़ाई सनराइज द्वारिका एकेडमी से की। बारहवीं की पढ़ाई उसने नॉन-स्कूलिंग मोड से पूरी की थी और इसके बाद मेडिकल की तैयारी के लिए कोटा का रुख किया।

माता-पिता को दिया सफलता का श्रेय
अपनी सफलता का पूरा श्रेय श्रेया ने अपनी मां मधु कुमारी और पिता डॉ. प्रभात रंजन को दिया। उन्होंने कठिन समय में हमेशा उसका मार्गदर्शन और मनोबल बढ़ाया।

उपाधीक्षक डॉ. प्रभात रंजन ने कहा, “मेरी सबसे बड़ी खुशी यही है कि मेरी बिटिया ने पहले प्रयास में ही नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर ली। यह हमारे लिए गर्व का क्षण है।”

 

इसे भी पढ़ें : Adityapur: RSB के प्लांट-1 में विश्व रक्तदाता दिवस पर 255 यूनिट रक्त संग्रह


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : जंगलमहल पहुंची डीएलएसए की टीम, कानूनी व सरकारी सहायता के लिए लोगों को किया जागरूक

झाड़ग्राम : जंगलमहल के दुर्गम इलाकों में लोगों तक कानूनी जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को गोपीबल्लवपुर में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। झाड़ग्राम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में पहली बार मनाया गया इंजीनियर्स डे

जमशेदपुर : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में पहली बार बीसीए विभाग के द्वारा इंजीनियर्स डे मनाया गया । दीप प्रज्जवल के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । स्वागत संबोधन कंप्यूटर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time