Jamshedpur: आधुनिक चिकित्सा की ओर बड़ा कदम, नवनिर्मित MGM अस्पताल में OT का शुभारंभ

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के एमजीएम अस्पताल (डिमना परिसर) के नवनिर्मित भवन में आज ऑपरेशन थिएटर (ओटी) का विधिवत उद्घाटन किया गया। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के मार्गदर्शन एवं आईटीडीए परियोजना निदेशक के नेतृत्व में अस्पताल की चरणबद्ध शिफ्टिंग तेजी से की जा रही है।

नए भवन में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग को पूरी तरह से स्थानांतरित कर दिया गया है। आज दो सफल ऑपरेशन—एक सामान्य प्रसव और एक सिजेरियन डिलीवरी—नई ओटी में संपन्न हुए। अब इस विभाग से जुड़ी सभी चिकित्सा सेवाएं नवनिर्मित अस्पताल परिसर में ही उपलब्ध होंगी।

नवनिर्मित एमजीएम अस्पताल अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक और सुविधाओं से सुसज्जित है। यहाँ नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (NICU), बाल चिकित्सा गहन इकाई (PICU), बच्चों का वार्ड, तथा मातृ-शिशु स्वास्थ्य संबंधी सभी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध हैं।

अस्पताल के अधीक्षक, उपाधीक्षक, प्राचार्य और चिकित्सा पदाधिकारीगण की सक्रिय भागीदारी से व्यवस्थाएं पूरी तरह से दुरुस्त की जा रही हैं।

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि नवनिर्मित अस्पताल में चिकित्सा सेवाओं का विस्तार जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीक और सुविधाओं के साथ यह अस्पताल एक ही परिसर में उच्चस्तरीय सेवा प्रदान करेगा।

उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे अब स्त्री और प्रसूति से जुड़ी चिकित्सा आवश्यकताओं के लिए सीधे नवनिर्मित एमजीएम अस्पताल पहुंचें।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: तंबाकू नियंत्रण पर प्रशासन गंभीर, जिला समन्वय समिति की बैठक में तय हुई रणनीति

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बोड़ाम के मिर्जाडीह में देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, ग्रामीणों ने पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा

जमशेदपुर : बोड़ाम थाना क्षेत्र के मिर्जाडीह में सोमवार को ग्रामीणों की सतर्कता से एक युवक को देसी कट्टा के साथ पकड़ लिया गया। जानकारी के अनुसार कपाली क्षेत्र निवासी…

Spread the love

Jamshedpur : कांग्रेस महासचिव शमशेर आलम के नेतृत्व में पूर्व मंत्री बन्ना व नव निर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल महासचिव शमशेर आलम के नेतृत्व में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता व मानगो नगर निगम की नव निर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *