Jamshedpur: तंबाकू नियंत्रण पर प्रशासन गंभीर, जिला समन्वय समिति की बैठक में तय हुई रणनीति

जमशेदपुर: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार तंबाकू नियंत्रण को लेकर समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) अनिकेत सचान ने की। बैठक में धालभूम की अनुमंडल पदाधिकारी शताब्दी मजूमदार, घाटशिला एसडीओ सुनील चंद्र, सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव समेत विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) 2003 के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। एडीएम ने निर्देश दिया कि गठित त्रिस्तरीय उड़न दस्ते नियमित निरीक्षण करें और सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान पर सख्ती से रोक लगाएं। स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के भीतर तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध को लेकर अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए. तंबाकू विक्रेताओं को अधिनियम की धाराओं से अवगत कराते हुए चेतावनी नोटिस जारी करने का निर्णय लिया गया।

‘धूम्रपान मुक्त क्षेत्र’ घोषित होंगे प्रमुख स्थल
सभी शैक्षणिक संस्थानों, स्वास्थ्य केंद्रों और सार्वजनिक स्थलों को ‘धूम्रपान मुक्त क्षेत्र’ घोषित करने का प्रस्ताव बैठक में रखा गया। इसके अलावा दीवार लेखन, पोस्टर, बैनर और सामुदायिक संवाद कार्यक्रमों के ज़रिए जनजागरूकता अभियान चलाने पर भी सहमति बनी।
एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि तंबाकू नियंत्रण के संदर्भ में ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाए। अधिनियम के उल्लंघन पर संबंधित धाराओं के तहत दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि आमजन को भी इस अभियान में सहभागी बनाना आवश्यक है, ताकि यह एक सामाजिक आंदोलन का रूप ले सके।

बैठक में शिक्षा, नगर निकाय, पुलिस, खाद्य सुरक्षा, श्रम एवं अन्य विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी को नियमित निगरानी व संयुक्त प्रयासों से अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए गए।

अंत में सभी अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने तंबाकू सेवन नहीं करने की शपथ ली और राज्य को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए जनजागरण का संकल्प लिया।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: राजस्व संग्रहण लक्ष्य से पीछे, समीक्षा बैठक में मिले निर्देश

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साकची में सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण बनाने हेतु शांति समिति और थाना की अहम बैठक

प्रशासन और समिति ने सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर की चर्चा जमशेदपुर : साकची थाना परिसर में आगामी सरस्वती पूजा के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए…

Spread the love

Chaibasa : सारंडा में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ भीषण मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी अनल दा समेत 15 नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

मारे गए नक्सलियों में अधिकांश पर ओडिशा व बंगाल सरकार ने भी घोषित किया था इनाम चाईबासा : सारंडा जंगली क्षेत्र में किरीबुरू थाना अंतर्गत चलाये जा रहे विशेष अभियान…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *