रांची: राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने झारखंड सरकार पर खेल विभाग में 6 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर एक पोस्ट में दावा किया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के नेतृत्व में नियमों को दरकिनार कर खेल किट की आपूर्ति का ठेका गलत तरीके से दिया गया।
सांसद के अनुसार, टेंडर प्रक्रिया में सबसे कम दर देने वाली कंपनी (L1) को दरकिनार कर उच्च दर वाली कंपनी (L2) को ठेका दिया गया। इससे सरकारी खजाने को करोड़ों का नुकसान हुआ।
उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि —
“आख़िर यह अतिरिक्त पैसा गया कहां?”
दीपक प्रकाश ने इस पूरे टेंडर को तत्काल रद्द करने और स्वतंत्र जांच की मांग की है। उन्होंने इसे पारदर्शिता के खिलाफ और सरकारी नियमों की खुली अनदेखी करार दिया है।
मामले ने तूल पकड़ लिया है। विपक्ष ने राज्य सरकार की चुप्पी पर सवाल खड़े करते हुए जवाब मांगा है। इस प्रकरण ने राजनीतिक हलकों में गर्मी बढ़ा दी है और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस पर और बड़ा राजनीतिक हमला हो सकता है।
अब देखना यह है कि राज्य सरकार इस आरोप का क्या जवाब देती है और क्या खेल विभाग की निविदा प्रक्रिया पर स्वतंत्र जांच की मुहर लगती है या नहीं।
इसे भी पढ़ें : Jharkhand: झारखंड से हजारों सेविकाएं दिल्ली रवाना, जंतर मंतर पर 18 जून से शुरू होगा देशव्यापी धरना
There is no ads to display, Please add some


















































