Gamharia: वन विभाग की बड़ी लापरवाही, जब्त बोरिंग वाहन चुरा ले गए चोर!

गम्हरिया: गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत साहेबगंज स्थित वनरक्षी आवास परिसर से वन विभाग द्वारा जब्त किया गया एक बोरिंग वाहन चोरी हो गया. यह वाहन अवैध बोरिंग के आरोप में 14 जून को धुरीपदा आरक्षित वन क्षेत्र से जब्त कर वन परिसर में रखा गया था.

चोरी की यह घटना वन विभाग की सुरक्षा व्यवस्था और जब्त संपत्ति के संरक्षण पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है.

राजनगर प्रखंड के प्रभारी वनपाल सुभम पंडा द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार जब्त वाहन को जब धुरीपदा से लाया जा रहा था, तब वाहन मालिक, एजेंट और अज्ञात लोगों ने उसे बीच रास्ते में रोकने की कोशिश की थी.

राजनगर थाना प्रभारी के सहयोग से किसी तरह वाहन को साहेबगंज स्थित वनरक्षी आवास लाया गया. लेकिन चोरों ने वन विभाग की आंखों में धूल झोंकते हुए उसी परिसर से वाहन उड़ा लिया.

इस चोरी को लेकर सरायकेला थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. उधर, विभागीय अधिकारियों की भी जवाबदेही पर सवाल उठने लगे हैं कि आखिर संरक्षित परिसर से वाहन कैसे गायब हो गया.

वन विभाग द्वारा जब्त की गई संपत्ति की सुरक्षा व्यवस्था इस मामले से कटघरे में आ गई है. यह केवल चोरी नहीं, बल्कि विभागीय प्रक्रियाओं और निगरानी व्यवस्था की विफलता को दर्शाता है.

वन भूमि में अवैध बोरिंग करना गंभीर अपराध माना जाता है. वन विभाग द्वारा जब्त की गई संपत्ति को न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने तक सुरक्षित रखना अनिवार्य है. ऐसे में जब्त वाहन की चोरी न केवल आपराधिक मामला है बल्कि प्रशासनिक चूक भी दर्शाता है.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: BDO की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने वाले पंचायत सचिव को दी गई श्रद्धांजलि, कर्मचारियों में आक्रोश

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *