Jamshedpur: लगातार बारिश से बिगड़ा नदियों का मिज़ाज, प्रशासन ने की नदी किनारे न जाने की अपील

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में बीते दो दिनों से जारी मूसलधार बारिश का असर अब नदियों पर साफ़ दिखने लगा है. स्वर्णरेखा और खरकई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है. जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है और लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है.

प्रशासन ने डूब क्षेत्र और नदी किनारे रहने वाले लोगों को आगाह किया है कि वे निचले क्षेत्रों से दूर रहें. अनावश्यक रूप से नदी किनारे न जाएं और जलस्तर बढ़ने की स्थिति में उच्च और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें. किसी भी तरह की जनहानि से बचाव के लिए यह सावधानी अत्यंत आवश्यक है.

वर्तमान जलस्तर की स्थिति
स्वर्णरेखा नदी (मानगो पुल स्थल पर)
खतरे का स्तर: 121.50 मीटर
वर्तमान स्तर: 121.300 मीटर

खरकई नदी (आदित्यपुर पुल स्थल पर)
खतरे का स्तर: 129.00 मीटर
वर्तमान स्तर: 128.780 मीटर

मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के अनुसार, आगामी 24 से 48 घंटों तक और बारिश की संभावना है. ऐसे में दोनों नदियों के जलस्तर में और वृद्धि की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: लगातार बारिश से चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ा, खोले गए सात रेडियल गेट


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : एसआईआर ड्यूटी के दौरान शिक्षक की मौत, शिक्षकों ने जताया भारी आक्रोश, मुआवजा व बुनियादी सुविधाएं देने की मांग 

बहरागोड़ा (Himangshu karan) : बहरागोड़ा के बरागाढ़िया मध्य विद्यालय में पदस्थापित 51 वर्षीय शिक्षक नील मोहन माईती का बुधवार को पुरनापानी पंचायत में एसआईआर (SIR) ड्यूटी के दौरान अचानक निधन…

Spread the love

Jhargram : जंगलमहल पहुंची डीएलएसए की टीम, कानूनी व सरकारी सहायता के लिए लोगों को किया जागरूक

झाड़ग्राम : जंगलमहल के दुर्गम इलाकों में लोगों तक कानूनी जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को गोपीबल्लवपुर में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। झाड़ग्राम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time