Jamshedpur: पारडीह चौक के समीप मार्ग बाधित, भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट जारी

जमशेदपुर: पारडीह चौक के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग-33 (एनएच-33) का एक महत्वपूर्ण हिस्सा अत्यधिक वर्षा के कारण जलमग्न होकर पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो गया है. इस मार्ग से होकर जमशेदपुर शहर में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों की आवाजाही असंभव हो गई है.

यातायात बाधित होने के कारण जिला प्रशासन द्वारा भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किया गया है. बहरागोड़ा और घाटशिला की ओर से आने वाले भारी वाहन अब निम्न मार्ग से गुज़रेंगे:

सुरदा क्रॉसिंग (मऊभंडार) अंडरपास → सुरदा चौक (मुसाबनी-हाता मुख्य मार्ग) → हाता चौक → जमशेदपुर रेलवे स्टेशन → आदित्यपुर / कदमा टोल ब्रिज / डोबो नया पुल → रांची मार्ग.

वहीं, रांची की ओर से आ रहे वाहनों को यह मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है:

कांड्रा → आदित्यपुर → टाटानगर रेलवे स्टेशन → हाता चौक → सुरदा चौक → सुरदा क्रॉसिंग अंडरपास → बहरागोड़ा / घाटशिला की ओर.

मार्ग मरम्मत तक रहेगा आदेश प्रभावी
यह परिवर्तित यातायात व्यवस्था आगामी आदेश तक या एनएच-33 के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मति पूर्ण होने तक प्रभावी रहेगी. वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे दिशा-निर्देशों का पालन करें और सुरक्षा में सहयोग दें.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: नवपदस्थापित उप विकास आयुक्त ने संभाला कार्यभार

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल में कक्षा XI एवं XII के मेधावी विद्यार्थियों को ‘ऑनर कार्ड’ से किया गया सम्मानित

जमशेदपुर : बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल, कदमा, जमशेदपुर में कक्षा XI एवं XII के मेधावी एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक प्रतिभा, समर्पण एवं निरंतर उत्कृष्ट…

Spread the love

Jamshedpur : प्राइवेट कंपनी की तरह काम कर रहा मानगो नगर निगम : सरयू राय

सिस्टम के खिलाफ सरयू राय का महा धरना, कहा निगम के काम में गड़बड़ी पर चिंता जताई  जमशेदपुर :  विधायक सरयू राय मानगो नगर निगम के कार्यों में अनिमियतता के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time