Jadugoda : यूसिल में नौकरी की मांग को लेकर महिला विस्थापित ने गेट में जड़ा ताला, धरने पर बैठी, प्रबंधन पर जबरन हटाने का आरोप

केंद्रीय सहायक श्रमायुक्त के समक्ष अपनी बात रखेंगी विस्थापित महिला

जादूगोड़ा : यूसिल (यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड) में नौकरी की मांग को लेकर बुधवार को एक महिला विस्थापित ने हंगामा खड़ा कर दिया। कुंती देवी, जो वर्ष 1960 से जमीन के बदले नौकरी की मांग कर रही हैं, ने आखिरकार अपना सब्र खो दिया और भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) के सामने ताला जड़कर धरने पर बैठ गईं। कुंती देवी का आरोप है कि उनकी 44 डिसमिल जमीन पर केंद्र बनाया गया है, लेकिन उन्हें आज तक न तो नौकरी मिली और न ही न्याय। जब उन्होंने विरोध जताया तो यूसिल प्रबंधन ने कथित रूप से उन्हें अकेला पाकर जबरन हटा दिया और गेट पर लगाया गया ताला भी तोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें : Muri : मुरी के मारदु गांव में दिखा बाघ, लोगों में दहशत

महिला का कहना है कि वह इस अन्याय के खिलाफ अब केंद्रीय सहायक श्रमायुक्त के समक्ष अपनी बात रखेंगी और न्याय की गुहार लगाएंगी। एक घंटे की इस तालाबंदी ने यूसिल प्रबंधन को हिला कर रख दिया। वहीं अंदर मौजूद वैज्ञानिक और कर्मचारी गेट पर हो रही पूरी घटना को देखते रहे। इस दौरान यूसिल ने मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल बुला लिया, जो एक अकेली महिला से निपटने के लिए पहुंची।

USIL पर पहले भी उठा है सवाल
यूसिल अधिकारी से वार्ता करती महिला

यह पहली बार नहीं है जब जमीन के बदले नौकरी को लेकर यूसिल पर सवाल उठे हों। कुंती देवी जैसी कई विस्थापित महिलाएं आज भी अपने हक के लिए संघर्ष कर रही हैं, लेकिन कंपनी की ओर से बार-बार उनकी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda :  अवैध विदेशी शराब के साथ तीन गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में

Spread the love

Related Posts

JAC RESULT : अजित क्लासेस बालीगुमा में जैक बोर्ड 12वीं के छात्रों का रिजल्ट शतप्रतिशत

जमशेदपुर : जैक बोर्ड 12वीं का वाणिज्य, विज्ञान और कला का परिणाम जारी हुआ , जिसमें वानिज्य मे 93% और विज्ञान मैं 82% और कला में 96% छात्र – छात्राएं…

Spread the love

Jamshedpur : देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में केन्द्र सरकार के विरुद्ध डीसी ऑफिस पर झामुमो का धरना प्रदर्शन 7 को ।

जमशेदपुर :  झामुमो केन्द्रीय समिति, राँची के निर्देशानुसार झारखण्ड मुक्ति मोर्चा जिला समिति, पूर्वी सिंहभूम की ओर से 7 मई गुरुवार को समय 11:00 बजे से उपायुक्त कार्यालय के समक्ष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time