Deoghar Shravani Mela 2025: शिवगंगा और बाबा मंदिर में NDRF तैनात, 24×7 एक्टिव मोड में काम करने का निर्देश

देवघर: श्रावणी मेले को लेकर देवघर प्रशासन ने शिवगंगा सरोवर और बाबा मंदिर परिसर में एनडीआरएफ की तैनाती कर दी है. उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में आपदा प्रबंधन, विधि व्यवस्था और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं की गहन समीक्षा की गई.

उपायुक्त ने बैठक के दौरान उपस्थित वरीय दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे पूरी संवेदनशीलता और सजगता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें. मुख्यमंत्री के निर्देशों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि इस बार मेला की आत्मा सुरक्षा, स्वच्छता और विनम्रता होनी चाहिए, जिससे देवतुल्य श्रद्धालु देवघर से सुखद अनुभूति के साथ लौटें.

भीड़ नियंत्रण, अपराध पर अंकुश और ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर मेला क्षेत्र में अस्थायी ओपी और ट्रैफिक ओपी में तैनात अधिकारियों को 24×7 एक्टिव मोड में काम करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने खास तौर पर निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में दंडाधिकारी अपने व्यवहार में शालीनता बनाए रखें.

इसे भी पढ़ें : 

Deoghar Shravani Mela 2025: श्रावणी मेले के पहले सप्ताह में 8.70 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, जानिए मंदिर को कितने की हुई आय

मेला क्षेत्र में किसी भी संभावित आपदा – आग, भगदड़ या स्वास्थ्य संकट – से निपटने के लिए शिवगंगा और बाबा मंदिर परिसर में एनडीआरएफ की तैनाती कर दी गई है. आपातकालीन मार्ग, चिकित्सा व्यवस्था और संचार प्रणाली की मुकम्मल तैयारी को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

इस अवसर पर नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी (देवघर व मधुपुर), सिविल सर्जन, डीएसपी (ट्रैफिक व मुख्यालय), जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, उत्पाद अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, अग्निशमन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता (पेयजल, विद्युत, आरसीडी), एनडीआरएफ की टीम सहित कई संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

 

इसे भी पढ़ें : Deoghar: देवघर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बाबा मंदिर परिसर से हटाया गया अतिक्रमण

Spread the love
  • Related Posts

    Potka : आस्था के महापर्व में छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य, पर्व को लेकर लोगों में दिखा उत्साह

    पोटका : सूर्य उपासना का महान पर्व चैती छठ पूजा को लेकर क्षेत्र में आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला। मंगलवार की संध्या पोटका के प्रसिद्ध कमल तालाब…

    Spread the love

    Ram Navami : बाल मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन, जय श्री राम के नारों से गूंजायमान हुआ साकची

    जमशेदपुर : लौहनगरी की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा द्वारा विराट 51वाँ रामनवमी महोत्सव का आयोजन साकची स्थित झंडा चौक में किया जा रहा है। इस…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time