Deoghar: देवघर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बाबा मंदिर परिसर से हटाया गया अतिक्रमण

देवघर:  श्रावणी मेले में बाबा बैद्यनाथधाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। अनुमंडल पदाधिकारी सह बाबा मंदिर प्रभारी रवि कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को मंदिर प्रांगण और उसके आसपास के क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

प्रशासन द्वारा अवैध रूप से लगाए गए स्थायी और अस्थायी दुकानों को हटाया गया। कई दुकानों को सड़क और मंदिर परिसर के आसपास अतिक्रमण कर खड़ा कर दिया गया था, जिससे श्रद्धालुओं की आवाजाही बाधित हो रही थी।

प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कोई दोबारा अतिक्रमण करता है, तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी ने कहा कि श्रावणी मेला देवघर की आस्था और पहचान का पर्व है, ऐसे में किसी भी प्रकार की बाधा श्रद्धालुओं की अनुभूति को प्रभावित नहीं कर सकती।

ज्ञात हो कि मंदिर परिसर के पास अतिक्रमण के कारण लंबे समय से भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति बनी रहती थी। इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने संवेदनशीलता के साथ यह कदम उठाया है ताकि दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

देवघर प्रशासन का यह कदम दर्शाता है कि श्रावणी मेले की गरिमा, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस अभियान में नगर निगम व पुलिस प्रशासन की भी सक्रिय भागीदारी रही।

 

इसे भी पढ़ें :

Deoghar Shravani Mela 2025: श्रावणी मेले के पहले सप्ताह में 8.70 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, जानिए मंदिर को कितने की हुई आय


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur :  डिस्ट्रिक्ट हाईवे टास्क फोर्स की बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती बरतने का निर्णय, पारडीह से बालिगुमा तक चलेगा अभियान

सड़क सुरक्षा को लेकर स्पीड गन कैमरा, साइनेज एवं नियमित गश्ती बढ़ाने का निर्देश; 71 अतिक्रमित स्थल कराए गए मुक्त जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन की…

Spread the love

Jamshedpur : कलश स्थापना के साथ 11 अक्टूबर से  शुरू होगा दुर्गोत्सव, पूजा को लेकर पुलिस-पूजा समितियों की बैठक, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर जोर, 21 को विसर्जन पर बनी सहमति

जमशेदपुर : दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय में सिटी एसपी ललित मीणा की अध्यक्षता में जमशेदपुर केंद्रीय दुर्गा पूजा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time