मुंबई: ‘बालिका वधू’ फेम अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी को लेकर उनके पूर्व प्रेमी राहुल राज सिंह ने एक बार फिर कई सनसनीखेज दावे किए हैं. बॉलीवुड बबल से बातचीत में राहुल ने कहा कि काम्या पंजाबी और प्रत्युषा के बीच वास्तविक दोस्ती नहीं थी, बल्कि उनके बीच आपसी तनाव और मनमुटाव था, खासकर अभिनेता करण पटेल को लेकर.
दोस्ती या प्रतिद्वंद्विता?
राहुल ने कहा, “लोग मानते हैं कि बिग बॉस के दौरान काम्या और प्रत्युषा के बीच घनिष्ठ संबंध थे, लेकिन हकीकत कुछ और थी. उनके बीच करण पटेल को लेकर झगड़ा हुआ था. ऐसा भी आरोप सामने आया था कि प्रत्युषा ने काम्या से करण को ‘छीनने’ की कोशिश की थी, जिसके बाद दोनों के रिश्ते बिगड़ गए.”
इसे भी पढ़ें : Stuntman की मौत ने Akshay Kumar को झकझोरा, अब हर स्टंट कलाकार को दिलाएंगे बीमा सुरक्षा कवच
काम्या के अतीत को लेकर भी लगाए आरोप
राहुल ने काम्या पंजाबी के अतीत को लेकर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा, “मैं काम्या को सीधे तौर पर नहीं जानता था, लेकिन उनके पति से मेरी जान-पहचान थी. उस समय काम्या निमाई बाली के साथ रिलेशनशिप में थीं और उनके एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर को लेकर चर्चाएं थीं. मैं उन्हें इन्हीं विवादों के माध्यम से जानता था.”
“मुझे खत्म करने की कोशिश की गई”
राहुल ने यह भी कहा कि प्रत्युषा की मृत्यु के बाद उनके खिलाफ एक संगठित अभियान चला. उन्होंने आरोप लगाया, “लोगों को लगा मैं जीवित नहीं रहूंगा. मेरा वजन घट गया था, मैं खाना नहीं खा पा रहा था. मुझे पागल घोषित करने की कोशिश की गई. यह सब मुझे मानसिक रूप से तोड़ने के लिए किया गया. लेकिन मैंने हार नहीं मानी.”
प्रत्युषा की मौत, अब भी कई सवाल अनुत्तरित
1 अप्रैल 2016 को प्रत्युषा बनर्जी का शव उनके घर में मिला था. यह मामला उस समय आत्महत्या के तौर पर दर्ज किया गया था, लेकिन तब से आज तक इसके पीछे की वास्तविक वजहें पूरी तरह सामने नहीं आ सकीं. राहुल राज सिंह इस केस के एक प्रमुख संदिग्ध के तौर पर सामने आए थे, हालांकि उन्होंने हमेशा अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है.
इसे भी पढ़ें :
Sangita Bijlani: चार महीने बाद लौटीं संगीता बिजलानी, मिला बर्बादी का मंजर – टीवी-बेड से लेकर CCTV तक ले गए चोर
There is no ads to display, Please add some





















































