Jamshedpur: जुगसलाई में बाल कांवड़ यात्रा का आयोजन, बाबा कुटी मंदिर से प्रारंभ हुई यात्रा

जमशेदपुर:  जमशेदपुर के जुगसलाई क्षेत्र में रविवार की सुबह सावन माह की पावनता और आस्था से सराबोर वातावरण में मारवाड़ी युवा मंच आकृति व्हील्स कालीमाटी शाखा द्वारा एक विशेष बाल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया. इस धार्मिक आयोजन में 75 नन्हे कांवड़ियों ने भाग लिया.

कांवड़ यात्रा की शुरुआत बाबा कुटी मंदिर, जुगसलाई से हुई. बच्चों ने वहां से पवित्र जल लेकर सात मंदिर स्थित शिवालय तक यात्रा की और भोलेनाथ का जलाभिषेक किया. कांवड़ यात्रा के दौरान बच्चों में भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला.

शाखा की संस्थापिका एवं प्रांतीय पदाधिकारी अंकिता लोधा ने बताया कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक मूल्यों से जोड़ना है. उन्होंने कहा, “आज की पीढ़ी मोबाइल और तकनीक में उलझती जा रही है. ऐसे आयोजनों से उन्हें अपनी जड़ों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है.”

शाखा अध्यक्ष बेबी अग्रवाल और सचिव वंदना केडिया ने संयुक्त रूप से बताया कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन किए जाएंगे ताकि बच्चों में धार्मिक और सामाजिक चेतना का विकास हो सके.

इस कार्यक्रम में प्रभा पाड़िया, मंटू अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, शिल्पा तापड़िया, सुरेश देबुका, प्रमोद सरायवाला समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

कार्यक्रम को सफल बनाने में उषा रिंगसिया, अंजू भालोटिया, मेघा शर्मा, पूजा अग्रवाल, ज्योति सोनी, वर्षा सेकसरिया, मंजू सेकसरिया और श्रुति अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: योग में उम्र नहीं, समर्पण की जीत, ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस’ बनीं 75 वर्षीय जयश्री

 

Spread the love

Related Posts

Potka : ब्रेन मलेरिया से छात्रा की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, निदान क्लिनिक को नोटिस

दस्तावेज नहीं दिखा सके फार्मासिस्ट, दो दिनों में जवाब देने का निर्देश पोटका : पीएमश्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की सातवीं कक्षा की छात्रा लख्खी सरदार की ब्रेन मलेरिया से…

Spread the love

Bahragora : मांगड़ोसोल में याद किए गए झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय सनातन हेंब्रम, छठी पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत भूतिया पंचायत के मांगड़ोसोल गांव में झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय सनातन हेंब्रम की छठी पुण्यतिथि गुरुवार को सुरेंद्रनाथ हांसदा की अध्यक्षता में अत्यंत श्रद्धाभाव के साथ…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time