लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसला Air India विमान, तीनों टायर फटने से मचा हड़कंप

मुंबई:  मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार सुबह एक बड़ा विमान हादसा टल गया. भारी बारिश के बीच लैंडिंग के दौरान एअर इंडिया का एक विमान रनवे से फिसल गया. इस दौरान उसके तीनों टायर फट गए, जिससे यात्रियों और एयरपोर्ट प्रशासन के बीच हलचल मच गई.

यह घटना मुख्य रनवे 27 पर हुई. लैंडिंग के बाद विमान करीब 16 से 17 मीटर तक फिसलता हुआ कीचड़ वाली जगह में चला गया. सौभाग्य से किसी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई. विमान को केवल मामूली क्षति पहुंची और वह अपने आप टैक्सीवे होते हुए पार्किंग बे तक पहुंच गया.

सूत्रों के अनुसार यह घटना सुबह 9:27 बजे उस वक्त हुई जब एअर इंडिया की उड़ान संख्या AI-2744 (विमान नंबर VT-TYA) रनवे पर उतर रही थी. लैंडिंग के बाद विमान धीमा हो रहा था तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह रनवे से बाहर निकल गया.

अधिकारियों का मानना है कि रनवे पर पानी जमा होने और सतह की फिसलन के कारण यह हादसा हुआ. मौसम की स्थिति के बावजूद, पायलट की सूझबूझ और विमान की तकनीकी स्थिति के कारण एक बड़ा हादसा टल गया.

 

इसे भी पढ़ें :

रांची-दिल्ली Air India Express की उड़ान रद्द, यात्रियों का फूटा गुस्सा – सांसद भी हुए परेशान
Spread the love
  • Related Posts

    Jhargram : लोकल बोर्ड इलाके में भीषण आग से भारी तबाही, कई दुकानें जलकर स्वाहा, मुआवजे की मांग

    झाड़ग्राम : शहर के वार्ड नंबर 9 स्थित लोकल बोर्ड इलाके में बीती देर रात लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप…

    Spread the love

    Gua : मेघाहातुबुरु में ठेका मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाके में शोक

    गुवा : मेघाहातुबुरु निवासी ठेका मजदूर बालाजी शर्मा उर्फ बाला (लगभग 38 वर्ष) ने शुक्रवार रात कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time