Saraikela: वरिष्ठ छऊ कलाकार शंभू नाथ कबी के निधन पर शोकसभा आयोजित

सरायकेला: सरायकेला छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन द्वारा बुधवार को राजकीय छऊ नृत्य कलाकेंद्र प्रेक्षागृह में वरिष्ठ छऊ कलाकार शंभू नाथ कबी के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गुरु ब्रजेन्द्र पटनायक की अध्यक्षता में कलाकारों ने दिवंगत शंभू नाथ कबी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सभा की शुरुआत दो मिनट के मौन से हुई।

सभा में एसोसिएशन के संरक्षक मनोज चौधरी ने कहा कि शंभू नाथ कबी छऊ मंच के स्तंभ थे। वे हर वर्ष चैत्र पर्व के अवसर पर बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे और अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीतते थे।

एसोसिएशन के अध्यक्ष भोला महंती ने उन्हें एक हंसमुख और सरल व्यक्तित्व का धनी बताते हुए कहा कि छऊ कला के संरक्षण और संवर्धन में उनका योगदान अमूल्य है।

कोऑर्डिनेटर सुदीप कबी ने कहा कि शंभू नाथ कबी हमारे युवा कलाकार राकेश कबी के पूज्य पिताजी थे। सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी होने के बावजूद उन्होंने अपने जीवन का अधिकांश समय पारंपरिक कला और पूजा-पाठ को समर्पित किया। उनका जाना हमारे लिए अपूरणीय क्षति है।

मौके पर उपस्थित कलाकारों ने शंभू कबी की जीवन यात्रा और कला क्षेत्र में दिए गए योगदान पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान गुरु तरुण भोल, श्रीधर सिंहदेव, आशीष कर, विनोद प्रधान, निवारण महतो, आद्या पदों साहू, मिहिर लाल महतो, सिद्धू दारोगा, शिवनाथ मिश्रा, कुना सामल, अभिनाश कबी, अनिमेष कर, अमन कर और अनमोल हुंज समेत कई कलाकार उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: मंईयां योजना की राशि नहीं मिलने पर DC ऑफिस पहुंचीं महिलाएं, कहा – उपेक्षा क्यों?

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 13वां हस्तकरघा दिवस 7 को, वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाइजेशन कर रहा आयोजन,  राज्यपाल करेंगे उद्घाटन 

जमशेदपुर : वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाईजेशन के द्वारा 2014 में नई दिल्ली में पहली बार 7 अगस्त को हस्तकरघा दिवस मनाया गया था जिसके पश्चात् 2015 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र…

Spread the love

Jamshedpur : ग्रेजुएट महाविद्यालय में कानूनी जागरुकता शिविर का आयोजन, डालसा सचिव ने की शिरकत, कानून से रू व रू  हुईं छात्राएं 

जमशेदपुर : ग्रेजुएट महाविद्यालय की सभागार में बीएड विभाग एवं एनएसएस तथा डालसा के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को एक दिवसीय कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time