Jamshedpur: हरेली अमावस्या पर छत्तीसगढ़ी समाज ने की पूजा, कृषि यंत्रों और गाय-बैलों की भी हुई आराधना

जमशेदपुर:  टुइलाडुंगरी स्थित सीपी कभी क्लब महिला समिति द्वारा गुरुवार को पारंपरिक छत्तीसगढ़ी पर्व हरेली अमावस्या पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया. इस पर्व के माध्यम से समाज ने खेतों में फसलों की बेहतर पैदावार, घरों की सुख-समृद्धि और संपूर्ण समाज के स्वास्थ्य की कामना की.

समाज की महिलाओं ने घर और मंदिर में भगवान, कुल देवता तथा परंपरागत कृषि यंत्रों—नांगर, रापा, कुदारी, बसला, हसुआ, साबल, हल आदि की विधिपूर्वक पूजा की. पूजा में पान, सुपारी, फूल, अक्षत, नारियल और बंदन का उपयोग किया गया. भगवान को गुलगुला और मीठा चीला का भोग अर्पित किया गया.

सुबह से ही महिलाएं गाय-बैलों को स्नान कराकर उन्हें सजाने-संवारने में जुट गई थीं. पशुओं की पूजा के बाद उन्हें आटे की लोई में नमक मिलाकर खिलाया गया, जो इस दिन की खास परंपरा मानी जाती है.

समाज की मान्यता के अनुसार इस दिन घर में बने प्रसाद, मिठाई और गुलगुले को लेकर भाई या पिता विवाहित बेटियों के ससुराल पहुंचते हैं और तीज के अवसर पर उन्हें घर लाते हैं.

मान्यता है कि सावन में मच्छरजनित बीमारियां बढ़ती हैं. इसको देखते हुए घरों के मुख्य दरवाजे पर बैग (ओझा) द्वारा नीम की डाली लगाई जाती है. इसके बदले ओझा को दान भी दिया गया.

बुरी नजर से बचाव के लिए दरवाजों पर नीम की पत्तियां लगाई गईं. महिलाओं ने मिट्टी से बने नंदी बैल की पूजा कर परंपरा निभाई.

कार्यक्रम में देवकी साहू, सरिता साहू, हेमा साहू, नीतू साहू, पुष्पा, बेबी ननेश्वरी, मैना देवी, रूपा, शामली, मंजू ठाकुर और सावित्री जैसे कई सदस्यों ने भाग लिया.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: शिक्षकों की कमी देख पूर्व शिक्षक और छात्र मैदान में, इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को पढ़ा रहे निशुल्क


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुगम सरायवाला बने सीए सोसाइटी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में विकास की नई दिशा होगी तय

जमशेदपुर : जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) का आयोजन रूसी मोदी सेंटर फॉर एकसिलेंस जमशेदपुर में किया गया। एजीएम में वर्ष 2025-26 के कार्यों की…

Spread the love

Ranchi : मनुष्य को भगवान श्री कृष्ण से प्रेरणा लेकर अधर्म एवं अन्याय के प्रति संघर्ष करते रहना चाहिए : साध्वी गोपी

श्री राधा कृष्ण मंदिर में भागवत गीता के पाठ का पहला दिन रांची (संगीता पाण्डेय) :  पुन्दाग स्थित राधा कृष्ण मंदिर में रविवार को भागवत गीता पाठ का प्रारंभ साध्वी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time