Ekta Kapoor ने ALTT बैन पर दी सफाई, कहा – “अब हमारा कोई संबंध नहीं”

मुंबई:  हाल ही में केंद्र सरकार ने अश्लील सामग्री दिखाने के आरोप में 25 मोबाइल ऐप्स पर कार्रवाई करते हुए उन्हें प्रतिबंधित कर दिया. इनमें एक नाम ‘ALTT’ का भी है, जिसे पहले ‘ऑल्ट बालाजी’ के नाम से जाना जाता था. इस प्लेटफॉर्म की स्थापना एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर ने की थी.

ALTT को लेकर कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि इस ऐप को ‘अश्लील कंटेंट’ के चलते बैन किया गया और इसके पीछे एकता कपूर और उनकी मां की भूमिका है. इन खबरों को लेकर एकता कपूर ने कड़ा ऐतराज जताया है और स्थिति स्पष्ट की है.

बालाजी टेलीफिल्म्स के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से एक बयान जारी करते हुए एकता कपूर ने कहा कि वह और उनकी मां शोभा कपूर अब ALTT से किसी भी तरह से जुड़े नहीं हैं. उन्होंने लिखा: “बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड, जो बीएसई और एनएसई में सूचीबद्ध है, एक पेशेवर रूप से संचालित मीडिया कंपनी है. जून 2025 से ALTT को ALT Digital Media Entertainment Ltd द्वारा संचालित किया जा रहा है, जो अब एक स्वतंत्र इकाई है. न तो मैं और न ही मेरी मां शोभा कपूर अब ALTT से संबंधित हैं.”

बयान में यह भी साफ किया गया कि एकता और शोभा कपूर ने ALTT से अपना नाता जून 2021 में ही समाप्त कर लिया था. उन्होंने मीडिया से अपील की है कि बिना तथ्य जांचे कोई खबर न चलाई जाए. बयान के अंत में कंपनी ने कहा, “बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड सभी लागू कानूनों का पालन करता है और उच्चतम कॉरपोरेट गवर्नेंस मानकों के अनुरूप अपना संचालन करता है.”

 

इसे भी पढ़ें : 

अश्लील कंटेंट पर सरकार का बड़ा एक्शन, Ekta Kapoor की ALTT समेत 25 OTT Platforms हुई बैन

 

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : सुरभि के अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में दिग्गज कवियों ने हास्य व्यंग्य की फुहारों से श्रोताओं को किया सराबोर

    कवि सम्मेलन से सांस्कृतिक चेतना सशक्त होती है और नई पीढ़ी को साहित्य से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है : काले जमशेदपुर : साहित्य, कला और संस्कृति को समर्पित संस्था…

    Spread the love

    Chakradharpur : चक्रधरपुर मंडल में पुष्प प्रदर्शनी और रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

    रेलवे कर्मचारियों और परिवारजनों ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा चक्रधरपुर : चक्रधरपुर मंडल में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी और पुष्प-पंखुड़ी रंगोली प्रतियोगिता में रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवारजनों ने उत्साह और…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time