Saraikela: आवारा कुत्ते ने मचाया कोहराम, एक ही दिन में छह लोग घायल

सरायकेला:  शनिवार को सरायकेला शहर में एक विक्षिप्त आवारा कुत्ते ने दहशत फैला दी. अलग-अलग स्थानों पर इस कुत्ते ने छह लोगों को काट लिया, जिनमें अधिकतर स्कूली छात्र और छात्राएं शामिल हैं. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल, सरायकेला में चल रहा है. एनआर हाई स्कूल, सिंदूरकुली गांव और डीडीसी आवास के आस-पास यह कुत्ता लगातार घूमता नजर आया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह पागल कुत्ता स्कूलों के अंदर तक घुस आया और छात्र-छात्राओं को निशाना बनाया. विशेषकर स्कूली छात्राओं को कमर और पैर में काटा गया.

घायलों में छात्रा, युवक और एक गेस्ट हाउस कर्मचारी शामिल
कुत्ते के हमले में घायल हुए लोगों की पहचान इस प्रकार है:

राजेश कुमार (32 वर्ष), गेस्ट हाउस कर्मचारी
प्रतिमा उग्रसांडी (10 वर्ष), नव प्राथमिक विद्यालय, सिंदूर कुली
संतोष सुरेन (17 वर्ष)
उमेरा अमीन (17 वर्ष)
सुचित्रा (17 वर्ष)
अनुप महतो (20 वर्ष)

इनमें कई छात्र और युवा शामिल हैं जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कर एंटी-रेबीज का टीका लगाया गया.

सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि विक्षिप्त या आक्रामक दिखने वाले कुत्तों से दूर रहें. यदि किसी को कुत्ता काट ले, तो बिना देर किए अस्पताल जाकर एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाएं. लापरवाही जानलेवा हो सकती है.

 

इसे भी पढ़ें : 

Big News : गुवा पोस्ट ऑफिस के पोस्ट मास्टर ने किया 2 करोड़ रुपए का गबन, फरार

Spread the love

Related Posts

Bahragora : रफ़्तार ने छीनी जिंदगी, बहरागोड़ा में ट्रक ने टेंपो को रौंदा, चालक की मौत, चार ग्रामीण गंभीर

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड में राष्ट्रीय राजमार्ग-49 एक बार फिर रक्त रंजित हुआ। बुधवार को बरसोल थाना क्षेत्र के खंडामौदा चौक के पास एक अनियंत्रित अज्ञात ट्रक ने टेंपो को…

Spread the love

Jamshedpur : मारवाड़ी महिला मंचः प्रभा पड़िया प्रदेश अध्यक्ष, सीमा अग्रवाल जमशेदपुर शाखा अध्यक्ष की ली शपथ

जमशेदपुर : मंगलवार को मारवाड़ी महिला मंच, जमशेदपुर शाखा द्वारा साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में आगामी सत्र 2026 से 2028 के लिए भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time