Saraikela: सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा की बैठक संपन्न, विधानसभा घेराव की तैयारी तेज

सरायकेला:  प्रखंड संसाधन केंद्र, सरायकेला में रविवार को सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्य कमिटी द्वारा प्रस्तावित आगामी आंदोलन की रणनीति को मूर्त रूप देने पर गहन विमर्श किया गया। सभी उपस्थित सदस्यों ने आंदोलन को सौ प्रतिशत सफल बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में वक्ताओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह समय निर्णायक संघर्ष का है। उन्होंने कहा कि यदि अभी अपनी मांगों को लेकर ठोस कदम नहीं उठाया गया तो भविष्य में अधिकार छीनना और कठिन होगा। सभी शिक्षकों से आग्रह किया गया कि वे अपने-अपने प्रखंडों में बैठकें कर अधिकतम संख्या में विधानसभा घेराव में भाग लें।

बैठक के दौरान सरायकेला प्रखंड अध्यक्ष के उदासीन रवैये को देखते हुए सर्वसम्मति से सुमन कुमार (पप्पू कुमार) को नया अध्यक्ष चुना गया। यह निर्णय मोर्चे को और अधिक सक्रिय व सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इस मौके पर संजय मिश्रा, अतुल महतो, शंकर बारीक, शिशिर हांसदा, कर्मू महतो, राखोहरि रजक, शिवनाथ मुखी, शुभेंदु कवि, गौतम महंती, रुद्र प्रताप महतो, सुमन कुमार, सदानंद प्रामाणिक, धीर सामंत, गदाधर महतो, निर्मल कु. राउत, हरे कृष्ण प्रधान, लक्ष्मी प्रिया, गोमिया गोप, सुभाष चंद्र महतो, पुस्तम हजाम, मनोज कु. प्रधान, आनंद महतो, विजय लेंका और साकेत शेखर सहित कई शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

इसे भी पढ़ें : Saraikela: रात भर तांडव मचाता रहा हाथी, क्षति का लिया गया जायजा – मुआवजे के लिए आवेदन जमा

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Gua : रांजाबुरु खदान आंदोलन समाप्त, त्रिपक्षीय वार्ता में चार मांगों पर बनी सहमति

स्थानीय युवाओं के अधिकारों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी : दीपक बिरुवा गुवा : गुवा सेल के रांजाबुरु खदान क्षेत्र में 75 प्रतिशत स्थानीय रोजगार, रेक लोडिंग एवं ट्रांसपोर्टिंग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *