सरायकेला: प्रखंड संसाधन केंद्र, सरायकेला में रविवार को सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्य कमिटी द्वारा प्रस्तावित आगामी आंदोलन की रणनीति को मूर्त रूप देने पर गहन विमर्श किया गया। सभी उपस्थित सदस्यों ने आंदोलन को सौ प्रतिशत सफल बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में वक्ताओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह समय निर्णायक संघर्ष का है। उन्होंने कहा कि यदि अभी अपनी मांगों को लेकर ठोस कदम नहीं उठाया गया तो भविष्य में अधिकार छीनना और कठिन होगा। सभी शिक्षकों से आग्रह किया गया कि वे अपने-अपने प्रखंडों में बैठकें कर अधिकतम संख्या में विधानसभा घेराव में भाग लें।
बैठक के दौरान सरायकेला प्रखंड अध्यक्ष के उदासीन रवैये को देखते हुए सर्वसम्मति से सुमन कुमार (पप्पू कुमार) को नया अध्यक्ष चुना गया। यह निर्णय मोर्चे को और अधिक सक्रिय व सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इस मौके पर संजय मिश्रा, अतुल महतो, शंकर बारीक, शिशिर हांसदा, कर्मू महतो, राखोहरि रजक, शिवनाथ मुखी, शुभेंदु कवि, गौतम महंती, रुद्र प्रताप महतो, सुमन कुमार, सदानंद प्रामाणिक, धीर सामंत, गदाधर महतो, निर्मल कु. राउत, हरे कृष्ण प्रधान, लक्ष्मी प्रिया, गोमिया गोप, सुभाष चंद्र महतो, पुस्तम हजाम, मनोज कु. प्रधान, आनंद महतो, विजय लेंका और साकेत शेखर सहित कई शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : Saraikela: रात भर तांडव मचाता रहा हाथी, क्षति का लिया गया जायजा – मुआवजे के लिए आवेदन जमा
There is no ads to display, Please add some


















































