East Singhbhum: वैतरणी तट पर रामतीर्थ धाम में विधायक सिंकु ने की पूजा-अर्चना

पूर्वी सिंहभूम:  जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं झारखंड विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के उपमुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु ने रविवार को वैतरणी नदी तट स्थित रामतीर्थ धाम (रामेश्वर बाबा मंदिर) में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने पूरे क्षेत्रवासियों तथा झारखंड की जनता के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए विशेष वैदिक अनुष्ठान किया।

पूजन कार्यक्रम के उपरांत विधायक सिंकु के सौजन्य से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन समिति में प्रभात प्रधान, सनत प्रधान, अभिजीत महतो, संजीत दास सहित मंदिर समिति के सभी सदस्य सक्रिय रूप से मौजूद रहे।

इस अवसर पर कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इनमें जगन्नाथपुर कांग्रेस कमेटी के प्रखंड अध्यक्ष ललित कुमार दोराईबुरु, मंडल अध्यक्ष दिनेश प्रधान, जिला कामगार यूनियन अध्यक्ष हसलुद्धीन खान, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रंजन गोप, रघुनाथ राउत, मोहम्मद जावेद, विश्वकर्मा दास, राकेश यादव, पठान गोप तथा भानगांव के मुखिया जितेंद्र पूर्ति शामिल थे।

कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य मेंजो पिंगुआ, उपमुखिया साबित्री जेराई, सियालजोड़ा की मुखिया जयंती उराँव सहित कई महिला जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थीं। समाजसेवी विजय गुप्ता समेत अनेक शिव भक्तों ने श्रद्धा से कार्यक्रम में भाग लिया।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी शुरू, भूमि पूजन वैदिक विधि से पूर्ण

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Muri : नदी में डुबने से सेवानिवृत रेलकर्मी की मौत

मुरी : मुरी ओपी अंतर्गत कांटाडीह निवासी उरंगडा जोगेश्वर मुंडा की लाश नदी से बरामद की गई. जोगेश्वर रेलवे में गैंग मैन से सेवानिवृत हुए थे. घटना की सूचना पुलिस…

Spread the love

Bahragora : अनाथ बच्चों के साथ मैत्री संगठन के संस्थापक ने मनाया जन्मदिन, बांटी खुशियां

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा मैत्री संगठन के संस्थापक एवं समाजसेवी संदीप साउ ने अनाथ आश्रम के बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाकर समाजसेवा और मानवता की एक प्रेरणादायक मिसाल आज पेश…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time