Bihar: “दारू पीते हैं जिला अध्यक्ष, कार्यालय में महिलाओं से होती है बदसलूकी”, तेज प्रताप बने विभीषण – खोली पोल

पटना:  बिहार की सियासत एक बार फिर तेज प्रताप यादव के बयानों से गरमा गई है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप ने पार्टी के भीतर गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। तेज प्रताप ने दावा किया कि राजद कार्यालय में शराब पी जाती है और महिलाओं के साथ बदतमीजी होती है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जाती। उन्होंने कहा, “राजद में कई नेता हैं जो अनुशासनहीनता करते हैं। जिला अध्यक्ष शराब पीते हैं, महिलाओं से दुर्व्यवहार करते हैं, लेकिन कोई कुछ नहीं कहता। ये बातें संगठन के अंदर होती हैं।”

तेज प्रताप ने कहा कि वे इन विवादों में अधिक नहीं पड़ना चाहते, लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट किया कि पार्टी में कई ऐसे चेहरे हैं जो सार्वजनिक रूप से कुछ और, लेकिन अंदर से कुछ और हैं।

अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को लेकर उन्होंने कहा, “उन्हें मुख्यमंत्री बनने का शौक है, बनें। मेरी शुभकामनाएं हैं। लेकिन मुख्यमंत्री जनता तय करती है। जनता के बीच जाना होगा।”

गौरतलब है कि हाल के दिनों में तेज प्रताप पार्टी और परिवार—दोनों से अलग कर दिए गए हैं। सोशल मीडिया पर एक महिला के साथ उनके संबंधों को लेकर चर्चा के बाद लालू यादव ने उन्हें सार्वजनिक रूप से नकार दिया था।

अब तेज प्रताप ने ऐलान किया है कि वे आगामी विधानसभा चुनाव वैशाली जिले की महुआ सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ेंगे। उनका यह फैसला न सिर्फ राजद के लिए असहज स्थिति बना रहा है, बल्कि बिहार की राजनीति में भी एक नया मोड़ ला सकता है।

 

 

इसे भी पढ़ें : Bihar: तेज प्रताप का निर्दलीय ऐलान, तेजस्वी ख़फ़ा – दिया चौंकाने वाला जवाब

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : शहर में आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाएं चिंताजनक, रोकने की दिशा में कदम उठाए पुलिस-प्रशासन  : महेंद्र पांडेय

जमशेदपुर :  शहर में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडेय ने चिंता जताई है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से दुर्घटनाओं पर रोक लगाने…

Spread the love

Jamshedpur : सांसद बिद्युत बरण महतो को पांचवी बार मिला संसद रत्न अवार्ड, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में कोयला एवं खान मंत्री  जी किशन रेड्डी ने प्रदान किया पुरस्कार

जमशेदपुर : सांसद बिद्युत बरण महतो को लोकसभा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एक बार पुनः संसद रत्न पुरस्कार प्रदान किया गया।उन्हें नई दिल्ली के डॉक्टर अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time