Gamharia: गम्हरिया के संजय की JPSC में कामयाबी, हुआ सम्मान

गम्हरिया:  रापचा के संजय सोरेन ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षा में सफलता हासिल कर इलाके का नाम रोशन किया है. इस उपलब्धि पर मंगलवार को गम्हरिया में विभिन्न सामाजिक संगठनों और संस्थानों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.

गम्हरिया स्थित संथाल सरना उमूल में माझी महाल और समाजसेवियों की उपस्थिति में संजय का पारंपरिक तरीके से अभिनंदन हुआ. वहीं रामचंद्रपुर में सूड़ी समाज और कांग्रेस से जुड़े लोगों ने भी उनका सम्मान कर खुशी जाहिर की. इस मौके पर उदय मार्डी, सोखेन हेंब्रम, जोगेंद्र मार्डी, शंकर मुखी और देव मार्डी जैसे कई समाजसेवी उपस्थित रहे.

संजय सोरेन ने बताया कि उन्हें यह सफलता पहले ही प्रयास में मिली है. उन्होंने एनआईटी जमशेदपुर से बीटेक की पढ़ाई की है और वर्तमान में वेदांता स्टील, बोकारो में एसोसिएट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं. समारोह के बाद वे अपने कार्यस्थल बोकारो के लिए रवाना हो गए.

 

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: हर जिला अस्पताल को मिलेंगे 4 नए एम्बुलेंस, गांवों तक पहुंचेंगे 15,000 स्ट्रेचर


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : एसआईआर ड्यूटी के दौरान शिक्षक की मौत, शिक्षकों ने जताया भारी आक्रोश, मुआवजा व बुनियादी सुविधाएं देने की मांग 

बहरागोड़ा (Himangshu karan) : बहरागोड़ा के बरागाढ़िया मध्य विद्यालय में पदस्थापित 51 वर्षीय शिक्षक नील मोहन माईती का बुधवार को पुरनापानी पंचायत में एसआईआर (SIR) ड्यूटी के दौरान अचानक निधन…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर पुलिस की मासिक समीक्षा बैठक में एसएसपी ने मातहतों को दिए हर हाल में अपराध नियंत्रण के निर्देश, शहरभर में लगेंगे 300 नए सीसीटीवी कैमरे

जमशेदपुर : जिले में अपराध नियंत्रण, लंबित शिकायतों के निष्पादन, नशे और अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ आगामी त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जमशेदपुर पुलिस की मासिक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time