Deoghar: देवघर में लापता हुई छत्तीसगढ़ की महिला कांवरिया, परिजन कर रहे तलाश

देवघर:  श्रावणी मेले में शामिल होने आई छत्तीसगढ़ की एक महिला कांवरिया तीज बाई बीते चार दिनों से लापता हैं. जांजगीर-चांपा जिले के रामपुर बलौदा गांव से अपने समूह के साथ देवघर पहुंचीं 60 वर्षीय तीज बाई तीसरी सोमवारी की सुबह दुम्मा में पर्ची लेने के दौरान अपने ग्रुप से बिछड़ गईं.

इसके बाद से ही गांव के साथी कांवरियों ने उनकी लगातार तलाश की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. लापता होने के बाद उनके परिजनों और ग्रामीणों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है.

घटना की सूचना स्थानीय नगर थाना को दी गई है और रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. पुलिस भी अपनी ओर से खोजबीन कर रही है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है.

परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि अगर किसी को तीज बाई से जुड़ी कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत नगर थाना पुलिस को सूचित करें.

श्रावणी मेले की भीड़ में अक्सर इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं. ऐसे में प्रशासन और श्रद्धालुओं दोनों की सतर्कता बेहद जरूरी है.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: बच्चों के स्वास्थ्य माप में लापरवाही पर उपायुक्त सख्त, 24 घंटे में सुधार का अल्टीमेटम

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 135वीं डूरंड कप 2026 के एक्सपोज़र विजिट में पूर्वी सिंहभूम के 50 खिलाड़ी होंगे शामिल, बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में होना है आयोजन

जमशेदपुर : रांची के  बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोराबादी, रांची में आयोजित होने वाले 135वीं डूरंड कप 2026 में एक्सपोज़र विजिट कार्यक्रम में सहभागिता के लिए पूर्वी सिंहभूम जिले से…

Spread the love

Ranchi : एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में आम के पौधे का किया गया रोपण, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम के मन की बात

प्रदेश किसान मोर्चा सहकारिता प्रकोष्ठ की सह संयोजक डॉ.रानी ठाकुर ने कार्यकर्ताओं कोअंगवस्त्र देकर सम्मान दिया रांची : प्रदेश झारखंड किसान मोर्चा के निर्देश पर पूर्वी विधानसभा के बारीडीह नवजीवन कॉम्प्लेक्स…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time