Jamshedpur: छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक समिति ने लगाई राखी मेला सह प्रदर्शनी, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास

जमशेदपुर:  छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक समिति महिला मंडल सोनारी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय भव्य राखी मेला सह प्रदर्शनी का शुभारंभ आज दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. उद्घाटन भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने किया. इस अवसर पर दिनेश कुमार ने राखी मेले की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन न केवल भाई-बहन के रिश्ते को सम्मान देने का माध्यम है, बल्कि यह विभिन्न संस्कृतियों को जोड़ने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का भी सार्थक प्रयास है.

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में भाजपा नेता खेमलाल चौधरी, सीपी समिति मध्य विद्यालय के महामंत्री परमानंद कौशल, सामाजिक कार्यकर्ता सुकृत दास मानिकपुरी और समिति अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मी साहू ने की और संचालन महामंत्री जया साहू ने किया.

लक्ष्मी साहू ने बताया कि इस मेले में स्थानीय महिलाएं और विक्रेता अपने हस्तशिल्प, राखी, उपहार, साड़ी-सूट समेत विविध उत्पादों की बिक्री कर रहे हैं. इसका उद्देश्य न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से प्रोत्साहित करना है, बल्कि समाज को एकजुट करने का अवसर भी प्रदान करना है.

महामंत्री जया साहू ने जानकारी दी कि मेला 3 अगस्त, रविवार को सम्पन्न होगा. समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक पूर्णिमा साहू मौजूद रहेंगी. शनिवार को ‘मेंहदी सजाओ प्रतियोगिता’ का आयोजन भी रखा गया है. कार्यक्रम को खेमलाल चौधरी, परमानंद कौशल, सुकृत दास मानिकपुरी और कृष्णा प्रसाद ने भी संबोधित किया.

मेले में अनेक प्रकार के स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें महिलाओं की भागीदारी विशेष रही. इस अवसर पर विशेष रूप से हेमा साहू, देवकी साहू, नीतू साहू, वेदवती देवी, सरस्वती देवी, गीतांजलि साहू, कांता सिंह, उमा साहू, अंजू शिवंशी, विधा साहू, सुनीता साहू, ज्योति साहू, माधुरी साहू, सुरजा देवी, शकुंतला साहू, प्रमिला साहू, वामिन कंवर समेत सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थीं.

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: जिले के 19 पंचायतों में लगेगा वित्तीय शिविर – जनधन से लेकर डिजिटल लेन-देन तक, एक ही शिविर में सब कुछ
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : प्रेम विवाद में घायल युवक आशीष कुमार की पटना में मौत, बागबेड़ा में 29 जुलाई को गंभीर रुप से घायल हालत में मिला था युवक

परिजनों ने निष्पक्ष जांच और डिजिटल साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच की मांग की जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कॉलोनी रोड नंबर-3, ब्लॉक संख्या 98/2/3 में 29 जुलाई को प्रेम…

Spread the love

Potka : हर घर तिरंगा अभियान में रंभा कॉलेज के विद्यार्थियों ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा

पोटका : “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने सदर अस्पताल, खासमहल एवं जुगसलाई सीएचसी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों ने तिरंगे के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time