Deoghar: आकांक्षा हाट का सारठ विधायक ने किया उद्घाटन, स्थानीय उत्पादों को मिला मंच

देवघर:  देवघर के विकास भवन सभागार में आयोजित संपूर्णता अभियान सह सम्मान समारोह और नीति आयोग प्रायोजित आकांक्षा हाट का उद्घाटन सारठ विधायक उदय शंकर सिंह ने किया. कार्यक्रम में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने भी हिस्सा लिया और सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया.

इस एक दिवसीय हाट का उद्देश्य महिला स्वयं सहायता समूहों को एक मजबूत मंच प्रदान करना, स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देना और आत्मनिर्भरता की दिशा में ठोस पहल करना रहा.

उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि जिला प्रशासन स्थानीय कारीगरों व महिला समूहों द्वारा तैयार उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने और बेहतर मार्केट लिंकेज उपलब्ध कराने को लेकर गंभीर है. इसके लिए दीर्घकालीन कार्ययोजना तैयार की जा रही है, ताकि इन उत्पादों को राज्य व देश के बड़े बाजारों तक पहुंचाया जा सके.

हाट में 13 विभागों व महिला समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों में हस्तनिर्मित वस्त्र, बांस व जूट के उत्पाद, मिट्टी की कलाकृतियाँ, पारंपरिक चूड़ियाँ, बाड़ी उत्पाद, वॉल हैंगिंग, ऑर्गेनिक सब्जियाँ, हाइब्रिड पौधे और जलकुंभी से बने उपयोगी वस्तुएँ शामिल रहीं. ये उत्पाद आगंतुकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने.

डीसी, डीडीसी पीयूष सिन्हा और अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने स्टॉलों का भ्रमण कर समूह की महिलाओं से संवाद किया. उन्होंने उत्पादों की गुणवत्ता, बिक्री की रणनीति और उत्पादन क्षमता के बारे में जानकारी ली. इस अवसर पर आकांक्षी प्रखंडों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला समूहों और पेंटिंग में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया.

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Muri : हरियाणा की कंपनी से धोखाधड़ी के मामले में फरार लगाम निवासी उमेश महतो धनबाद से गिरफ्तार

    स्क्रैप लोहा और कोयला सप्लाई के नाम पर लाखों रुपये के लेनदेन में धोखाधड़ी का आरोप मुरी : लगाम निवासी उमेश महतो को धोखाधड़ी के एक मामले में धनबाद से…

    Spread the love

    Muri : छोटा मुरी दुर्गा पंडाल में सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को दी गई भावभीनी विदाई

    मुरी : छोटा मुरी दुर्गा पंडाल में विजयादशमी के अवसर पर बंगाली परंपरा के अनुसार महिलाओं ने सिंदूर खेला कर मां दुर्गा को भावभीनी विदाई दी। इस दौरान महिलाओं ने…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time