Jamshedpur: Kannelite के संस्थापक की जयंती पर रक्तदान शिविर, 75 लोगों ने किया महादान

जमशेदपुर:  मंगलवार को जमशेदपुर के केनेलाइट होटल में होटल के संस्थापक स्वर्गीय मिथिलेश झा की जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन को मिथिलेश झा मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी, जमशेदपुर ने संयुक्त रूप से आयोजित किया। यह लगातार चौथी बार है जब उनकी याद में रक्तदान शिविर लगाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत आरक्षी उपाधीक्षक (डीएसपी-2) सुनील चौधरी, उनकी पत्नी श्रीमती चौधरी, रेड क्रॉस के मानद सचिव विजय कुमार सिंह और होटल प्रबंधक अमलेश झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन और फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित कर की।

उद्घाटन अवसर पर डीएसपी सुनील चौधरी ने कहा – “रक्तदान एक महादान है। इससे कई लोगों की जान बचती है। जो लोग स्वेच्छा से रक्तदान करते हैं, वे वास्तव में समाज के लिए प्रेरणा हैं।”

इस शिविर में कुल 75 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। आयोजकों की ओर से सभी रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र और सम्मानस्वरूप उपहार भी प्रदान किए गए। इस शिविर को सफल बनाने में अमलेश झा, निर्मल दीप, नवीन सिंह, डी के घोष, पूर्वी घोष, राजपति देवी समेत कई अन्य लोगों ने अहम भूमिका निभाई।

 

इसे भी पढ़ें :  Homage to Shibu Soren: झारखंड के लिए जिसने विवाह तक त्यागा, ऐसे थे दिशोम गुरु के साथी – ईचागढ़ में संघर्षों की पुनः स्मृति

 

Spread the love

Related Posts

Potka : ब्रेन मलेरिया से छात्रा की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, निदान क्लिनिक को नोटिस

दस्तावेज नहीं दिखा सके फार्मासिस्ट, दो दिनों में जवाब देने का निर्देश पोटका : पीएमश्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की सातवीं कक्षा की छात्रा लख्खी सरदार की ब्रेन मलेरिया से…

Spread the love

Bahragora : मांगड़ोसोल में याद किए गए झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय सनातन हेंब्रम, छठी पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत भूतिया पंचायत के मांगड़ोसोल गांव में झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय सनातन हेंब्रम की छठी पुण्यतिथि गुरुवार को सुरेंद्रनाथ हांसदा की अध्यक्षता में अत्यंत श्रद्धाभाव के साथ…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time