Deoghar: देवघर महाविद्यालय परिवार ने गुरुजी को दी श्रद्धांजलि

देवघर:  झारखंड जननेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर देवघर महाविद्यालय में शोक की लहर छा गई। बुधवार को महाविद्यालय के भौतिकी विभाग के प्रशाल में एक शोकसभा आयोजित कर गुरुजी को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी भावनाएं प्रकट कीं।

प्राचार्य डॉ. अखिलेश कुमार ने कहा कि गुरुजी का निधन झारखंड और देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन न केवल एक राजनेता थे, बल्कि वे एक आंदोलनकारी विचारधारा और सामाजिक न्याय की जीवित मिसाल थे, जिन्होंने वर्षों के संघर्ष के बाद झारखंड राज्य की नींव रखी।

गणित विभाग के अध्यक्ष डॉ. एसएन सिंह ने उन्हें संघर्षशील महानायक बताया और कहा कि उनके बिना झारखंड की कल्पना अधूरी है। वहीं, दर्शनशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ. महेश कुमार सिंह ने गुरुजी को पीड़ितों और शोषितों की सशक्त आवाज करार दिया। उन्होंने कहा कि उनके विचार आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देते रहेंगे।

शोकसभा में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, शिक्षकेतर कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। यह जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी एवं हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. संजय कुमार ने साझा की।

 

 

इसे भी पढ़ें : Deoghar: देवघर में राजद और झामुमो ने स्वर्गीय दिशोम गुरु को अर्पित की श्रद्धांजलि


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा में स्व. किशन पटनायक की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, डॉ. दिनेश षाड़ंगी संग कार्यकर्ताओं ने किया नमन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा बाजार स्थित पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी के आवासीय कार्यालय में रविवार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर समाजवादी आंदोलन की अमूल्य धरोहर एवं…

Spread the love

Muri : सिंगपुर में जेएलकेएम प्रखंड विस्तार सह कमेटी पुनर्गठन को लेकर बैठक

मुरी : सिंगपुर में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की सिल्ली प्रखंड विस्तार सह कमेटी पुनर्गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गुना भगत ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time