जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह में रवि यादव पर हुए फायरिंग मामले में मंगलवार को दो आरोपियों ने अदालत में आत्मसमर्पण किया। सरेंडर करने वालों में घाघीडीह निवासी रेहान खान और कीताडीह निवासी नेहाल तिवारी शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बढ़ते दबाव के चलते दोनों ने यह कदम उठाया।
जांच में सामने आया कि यह हमला पूरी तरह से पूर्व नियोजित था। घटना 5 अगस्त की शाम हुई, जब रेहान और योगेश बाइक से पहुंचे और उनके पास चाइनीज चापड़ और उस्तरा था। स्कूटी से समीर, पांडू और नेहाल भी मौके पर आए और मिलकर साजिश के तहत रवि यादव पर हमला किया।
पुलिस अब रेहान और नेहाल को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी ताकि मामले से जुड़े और तथ्य सामने आ सकें। इसके लिए बुधवार को कोर्ट में आवेदन दिया जाएगा। वहीं योगेश और एक अन्य आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
घटना में घायल रवि यादव फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों के अनुसार उनके शरीर में तीन गोलियां फंसी हैं जिन्हें फिलहाल नहीं निकाला जा सका है। उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है और पुलिस ने उनका बयान भी दर्ज किया है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: DC – SSP ने किया स्वतंत्रता दिवस परेड के पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण
There is no ads to display, Please add some



















































