Jamshedpur: पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने आवास पर फहराया तिरंगा, सभी से की अपील

जमशेदपुर:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने आज अपने आवास पर तिरंगा ध्वज फहराकर स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव में अपनी भागीदारी दर्ज की।

दिनेश कुमार ने कहा, “तिरंगा सिर्फ हमारे राष्ट्र का प्रतीक नहीं, बल्कि यह हमारे स्वाभिमान, एकता और बलिदान की पहचान है। इसे ऊंचा रखना हर भारतीय का कर्तव्य है।”

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे 13 से 15 अगस्त तक अपने घर, प्रतिष्ठान और कार्यालय पर तिरंगा अवश्य फहराएं और तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी harghartiranga.com पर अपलोड कर अभियान को सफल बनाएं।

दिनेश कुमार ने कहा कि तिरंगे का सम्मान करना और इसे हर घर तक पहुंचाना स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने सभी से स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति और एकता के संकल्प के साथ इस महाअभियान में जुड़ने का आग्रह किया। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष गोलमुरी प्रोबिर चटर्जी राणा, महामंत्री अशोक सामंता, लक्ष्मण बेहरा, मोहम्मद नौशाद सहित कई अन्य नेता भी उपस्थित थे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: परसुडीह के रवि यादव गोलीकांड के दो आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर – दो अब भी फरार


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : डोबो पुल के पास पुलिस की संयुक्त छापेमारी, 3 किलो गांजा और ₹5.19 लाख नकद बरामद

जमशेदपुर/सरायकेला :  जमशेदपुर और सरायकेला पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डोभो पुल के पास संयुक्त रूप से छापेमारी की। पुलिस अधीक्षक (नगर)…

Spread the love

Bahragora : मानुषमुड़िया के मुख्य बाजार में इलेक्ट्रॉनिक दुकान का ताला तोड़कर लाखों के सामान की चोरी

बहरागोड़ा : बरसोल थाना क्षेत्र के मानुषमुड़िया स्थित मुख्य बाजार में बीती रात चोरों ने ग्रामीण बैंक के समीप निगमानंद महापात्र की इलेक्ट्रॉनिक दुकान के शटर का ताला तोड़कर और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time