UCIL में आदिवासी बेटियों ने तोड़ा 50 साल पुराना पुरुष वर्चस्व, पहली बार मिली वाइंडिंग ऑपरेटर की जिम्मेदारी

जादूगोड़ा:  यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसिल) में पहली बार आदिवासी युवतियों ने वाइंडिंग ऑपरेटर के पद की जिम्मेदारी संभाल ली है। बीते पांच दशकों से यह जिम्मेदारी सिर्फ पुरुष कर्मियों के पास रही थी। अब इस बदलाव ने न सिर्फ परंपरा तोड़ी है, बल्कि आदिवासी समाज में गर्व और प्रेरणा का नया अध्याय भी जोड़ा है।

नारवा पहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट में एक आदिवासी युवती, पालो हो, पिछले एक साल से माइनिंग कर्मचारियों को खदान के अंदर स्किप से ले जाने और सुरक्षित ऊपर लाने का कार्य बखूबी कर रही हैं। यह काम तकनीकी रूप से बेहद चुनौतीपूर्ण माना जाता है।

दूसरी आदिवासी युवती, जो भाटींन गांव, जादूगोड़ा की रहने वाली हैं, भी वाइंडिंग ऑपरेटर पद पर कार्यरत हैं और अपनी दक्षता से सबका ध्यान खींच रही हैं।

जगबल सिंह सरदार ने कहा, “यह आदिवासी समाज के लिए गर्व की बात है। हमारी बेटियां अब उन कामों में भी आगे बढ़ रही हैं, जो पहले सिर्फ पुरुषों के लिए माने जाते थे।”

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: परसुडीह के रवि यादव गोलीकांड के दो आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर – दो अब भी फरार


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : डोबो पुल के पास पुलिस की संयुक्त छापेमारी, 3 किलो गांजा और ₹5.19 लाख नकद बरामद

जमशेदपुर/सरायकेला :  जमशेदपुर और सरायकेला पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डोभो पुल के पास संयुक्त रूप से छापेमारी की। पुलिस अधीक्षक (नगर)…

Spread the love

Bahragora : मानुषमुड़िया के मुख्य बाजार में इलेक्ट्रॉनिक दुकान का ताला तोड़कर लाखों के सामान की चोरी

बहरागोड़ा : बरसोल थाना क्षेत्र के मानुषमुड़िया स्थित मुख्य बाजार में बीती रात चोरों ने ग्रामीण बैंक के समीप निगमानंद महापात्र की इलेक्ट्रॉनिक दुकान के शटर का ताला तोड़कर और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time