Jamshedpur: जिले में खनन टास्क फोर्स की कार्रवाई, दो सप्ताह में 317.6 टन खनिज जब्त

जमशेदपुर:  उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान ने की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ऋषभ गर्ग, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर भगीरथ प्रसाद, डीटीओ धनंजय, एसडीएम घाटशिला सुनील चंद्र, एसडीएम धालभूम चंद्रजीत सिंह, एसडीपीओ घाटशिला अजीत कुजूर, डीएमओ सतीश नायक सहित संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे। अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

बैठक में स्वर्णरेखा और खरकई नदी से बालू के अवैध उत्खनन, वन क्षेत्रों में अवैध खनन/परिवहन, बिना पंजीकरण वाले वाहनों की धरपकड़, अतिभारित वाहनों की जांच और दोषी वाहन मालिकों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा हुई। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण परिषद द्वारा राष्ट्रीय हरित अधिकरण व न्यायालय के आदेश के तहत की गई कार्रवाई और पर्यावरण मुआवजा वसूली की प्रगति पर भी चर्चा की गई।

प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, 30 जुलाई से 12 अगस्त 2025 तक जिला खनन टास्क फोर्स ने 24 निरीक्षण किए। इस दौरान 317.6 टन खनिज (275.6 टन बालू व 42 टन पत्थर) जब्त किए गए। 12 वाहन जब्त हुए, 8 प्राथमिकी दर्ज की गईं और 7 लाख 08 हजार रुपये की वसूली हुई।

उप विकास आयुक्त ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन, परिवहन और भंडारण की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे सघन अभियान को निरंतर जारी रखा जाएगा। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और दोषियों पर कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने खनन, पुलिस, वन, परिवहन और प्रदूषण नियंत्रण विभागों को आपसी तालमेल और त्वरित सूचना आदान-प्रदान के साथ अभियान चलाने के निर्देश दिए, ताकि खनिज संपदा की सुरक्षा, राजस्व वृद्धि और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित हो सके।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: परसुडीह के रवि यादव गोलीकांड के दो आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर – दो अब भी फरार


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur  : 301 नगाड़ों की गूंज के साथ शुरू हुआ ‘संवाद-2026’, 23 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 2500 जनजातीय कलाकारों का जुटान

गोपाल मैदान में टाटा स्टील फाउंडेशन के 13वें राष्ट्रीय जनजातीय सम्मेलन का शुभारंभ जावा के अनावरण के साथ शुरू हुआ पांच दिवसीय आयोजन आदिवासी कला, संस्कृति, परंपरा और पारंपरिक ज्ञान…

Spread the love

Jamshedpur : महाकाल बॉयज क्लब ने छठ महापर्व पर लगाया सेवा शिविर, व्रतियों की सेवा कर निभाया सेवा धर्म

जमशेदपुर : छठ महापर्व के पावन अवसर पर महाकाल बॉयज क्लब, भुइयांडीह के सदस्यों ने ‘सेवा परमो धर्मः’ को सार्थक करते हुए छठ व्रतियों एवं आमजन के लिए भुइयांडीह गोल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time