Jamshedpur: परसुडीह के रवि यादव गोलीकांड के दो आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर – दो अब भी फरार

जमशेदपुर:  परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह में रवि यादव पर हुए फायरिंग मामले में मंगलवार को दो आरोपियों ने अदालत में आत्मसमर्पण किया। सरेंडर करने वालों में घाघीडीह निवासी रेहान खान और कीताडीह निवासी नेहाल तिवारी शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बढ़ते दबाव के चलते दोनों ने यह कदम उठाया।

जांच में सामने आया कि यह हमला पूरी तरह से पूर्व नियोजित था। घटना 5 अगस्त की शाम हुई, जब रेहान और योगेश बाइक से पहुंचे और उनके पास चाइनीज चापड़ और उस्तरा था। स्कूटी से समीर, पांडू और नेहाल भी मौके पर आए और मिलकर साजिश के तहत रवि यादव पर हमला किया।

पुलिस अब रेहान और नेहाल को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी ताकि मामले से जुड़े और तथ्य सामने आ सकें। इसके लिए बुधवार को कोर्ट में आवेदन दिया जाएगा। वहीं योगेश और एक अन्य आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

घटना में घायल रवि यादव फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों के अनुसार उनके शरीर में तीन गोलियां फंसी हैं जिन्हें फिलहाल नहीं निकाला जा सका है। उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है और पुलिस ने उनका बयान भी दर्ज किया है।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: DC – SSP ने किया स्वतंत्रता दिवस परेड के पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : चंद्रवंशी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह 5 को, मैट्रिक-इंटरमीडिएट के प्रथम श्रेणी में उतीर्ण छात्र होंगे सम्मानित

जमशेदपुर : चंद्रवंशी समाज मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट में प्रथम श्रेणी से उतीर्ण छात्रो को सम्मानित करेगा. इसके लिए 5 जुलाई को रांची में एक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया…

Spread the love

Jamshedpur : शहर की ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ गोलबंद हुए लोग, 2 जुलाई को मशाल जुलूस व 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद का किया आह्वान

विधायक सरयू राय के आवासीय कार्यालय में हुई बैठक में लिया गया निर्णय पांच माह में चापड़बाजी की 1300 घटनाएं सभ्य समाज के मुंह पर तमाचाः सरयू राय जमशेदपुर :…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time