जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में स्वतंत्रता दिवस से पूर्व भाजपा के राष्ट्रव्यापी हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान साकची मंडल के नेहरू कॉलोनी, सीतारामडेरा मंडल के देवनगर (बाराद्वारी), बारीडीह मंडल के बागुनहातु बस्ती, बिरसानगर मंडल के जोन नंबर-8 स्थित श्री हनुमान मंदिर क्षेत्र, टेल्को मंडल के आमबगान, बर्मामाइंस मंडल के रघुवर नगर व भक्ति नगर तथा गोलमुरी मंडल के गोलमुरी बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर लोगों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भेंट किया और अपने घरों, प्रतिष्ठानों पर लगाने की अपील की। इस अभियान में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू मुख्यरूप से शामिल रहीं। उन्होंने स्थानीय नागरिकों को तिरंगा भेंट किया और कई घरों और दुकानों पर स्वयं तिरंगा लगाकर लोगों से अभियान में जुड़ने के लिए प्रेरित किया। अभियान के दौरान पूरा क्षेत्र तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया। स्थानीय नागरिको ने उत्साहपूर्वक अपने-अपने घरों व दुकानों पर तिरंगा लगाया।
इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए गर्व और सम्मान का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज जन-जन तक पहुंचकर राष्ट्रभक्ति का एक महाअभियान बन गया है। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से देशवासी अपने राष्ट्रप्रेम को व्यक्त कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे 15 अगस्त को अपने घरों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों में तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस को भव्य और गौरवपूर्ण तरीके से मनाएं और स्वाधीनता के लिए बलिदान देने वाले वीर सेनानियों को नमन करें।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, साकची पूर्वी मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह, बारीडीह मंडल अध्यक्ष जीवन लाल, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, टेल्को मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, सीतारामडेरा मंडल उपाध्यक्ष रंजीत सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें : har ghar tiranga अभियान के तहत पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने एग्रिको स्थित आवास पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज
There is no ads to display, Please add some


















































