Jamshedpur: जाति प्रमाण-पत्र निर्गत करने की मांग, NCP ने तेज किया आंदोलन – नुक्कड़ सभा आयोजित

जमशेदपुर:  एनसीपी युवा मोर्चा की ओर से रविवार को साकची गोलचक्कर पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। सभा की शुरुआत दिशोम गुरु शिबू सोरेन और रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि देकर की गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता डॉ. पवन पांडेय उपस्थित थे।

सभा को संबोधित करते हुए डॉ. पांडेय ने कहा कि झारखंड में एससी और ओबीसी वर्ग के कई लोग तीन-चार पीढ़ियों से रह रहे हैं, लेकिन विभाग द्वारा उन्हें जाति प्रमाण-पत्र निर्गत नहीं किया जा रहा है। अक्सर यह तर्क दिया जाता है कि वे दूसरे राज्यों से आए हैं।

उन्होंने कहा कि इन परिवारों का अब अपने मूल राज्यों से कोई संबंध नहीं है और यदि उन्हें झारखंड में जाति प्रमाण-पत्र नहीं मिलेगा तो वे अपने संवैधानिक अधिकार और आरक्षण के लाभ से वंचित रह जाएंगे।

डॉ. पांडेय ने कहा कि जातिगत जनगणना और आरक्षण सीमा बढ़ाने की योजनाएं तभी सार्थक होंगी, जब सबसे पहले पात्र वर्गों को जाति प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए सरकार को तत्काल पहल करनी चाहिए। एनसीपी युवा मोर्चा ने घोषणा की कि इस मुद्दे पर पूरे झारखंड में नुक्कड़ सभाएं कर लोगों को जागरूक किया जाएगा और उनके अधिकार दिलाने की लड़ाई लड़ी जाएगी।

कार्यक्रम में अनवर हुसैन, सौरभ ओझा, मोहम्मद रिजवान, जितेंद्र मिश्रा, इंद्रजीत सिंह, लखविंदर सिंह, सतनाम सिंह, ललित ढिंगरा और नागा यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: सफाई से लेकर बिजली तक, मानगो नगर निगम पर बरसी JDU


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सांसद बिद्युत बरण महतो को पांचवी बार मिला संसद रत्न अवार्ड, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में कोयला एवं खान मंत्री  जी किशन रेड्डी ने प्रदान किया पुरस्कार

जमशेदपुर : सांसद बिद्युत बरण महतो को लोकसभा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एक बार पुनः संसद रत्न पुरस्कार प्रदान किया गया।उन्हें नई दिल्ली के डॉक्टर अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर के…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा-चाकुलिया मुख्य सड़क एक साल में ही हुआ बदहाल, मुखिया ने निर्माण एजेंसी को तलब कर मरम्मत कराने को कहा

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा से चाकुलिया को जोड़ने वाली मुख्य सड़क वर्ष 2025 में एनएनबी कंस्ट्रक्शन द्वारा लगभग 17 करोड़ रुपये की भारी लागत से बनाई गई थी, जो महज एक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time