Potka: रिम्स-2 का विरोध तेज, भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगड़ी में खेतों में चलाया हल

पोटका:  रांची जिले के नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स-2 (राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान) का निर्माण आदिवासियों की उपजाऊ जमीन पर किए जाने के खिलाफ विरोध तेज हो गया है। ग्रामीणों और रैयतों के साथ अब भाजपा कार्यकर्ता भी आंदोलन में उतर आए हैं।

रविवार को पोटका क्षेत्र से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता नगड़ी पहुंचे और विवादित भूमि पर हल चलाकर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि खेती योग्य भूमि को किसी भी हालत में अधिग्रहित नहीं होने दिया जाएगा।

इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता गणेश सरदार, पोलटू मंडल और जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल मौजूद थे। नेताओं ने कहा कि आंदोलन आदिवासियों के खून में है और उपजाऊ जमीन की रक्षा के लिए यह संघर्ष लगातार जारी रहेगा। उनका कहना था कि रिम्स-2 यदि बनाना ही है तो सरकार बंजर जमीन का चयन करे, खेती की जमीन का नहीं।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन हाउस अरेस्ट – शिबू सोरेन के मास्क पहनकर सड़कों पर उतरे किसान

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : चंद्रवंशी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह 5 को, मैट्रिक-इंटरमीडिएट के प्रथम श्रेणी में उतीर्ण छात्र होंगे सम्मानित

जमशेदपुर : चंद्रवंशी समाज मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट में प्रथम श्रेणी से उतीर्ण छात्रो को सम्मानित करेगा. इसके लिए 5 जुलाई को रांची में एक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया…

Spread the love

Jamshedpur : शहर की ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ गोलबंद हुए लोग, 2 जुलाई को मशाल जुलूस व 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद का किया आह्वान

विधायक सरयू राय के आवासीय कार्यालय में हुई बैठक में लिया गया निर्णय पांच माह में चापड़बाजी की 1300 घटनाएं सभ्य समाज के मुंह पर तमाचाः सरयू राय जमशेदपुर :…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time