Saraikela: ग्रामीण बैंक और विवेकानंद केंद्र में Quiz, भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता, प्रतिभागी पुरस्कृत

सरायकेला:  झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक और स्वामी विवेकानंद केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में क्विज़, भाषण और चित्रकला जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक रोहित कुमार ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर गुलशन कुमार, सोमन कुमार, गुड़िया कुमारी, साधन चंद्र माली और कृतिकिबास महतो सहित कई लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

संगीता पात्रा की चित्रकला और वैभव कुमार महतो का भाषण सभी को खासा पसंद आया। इन प्रस्तुतियों को निर्णायकों और उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा।

शाखा प्रबंधक रोहित कुमार ने प्रतिभागियों और अतिथियों को बैंक की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल व्यक्तित्व विकास में मददगार होते हैं बल्कि बैंकिंग सेवाओं को लेकर जागरूकता भी बढ़ाते हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें : Saraikela: दलमा की तराई में मिट्टी के घर ढहे, राहत को तरसे ग्रामीण

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur :  नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, 33 शोधार्थियों को पीएचडी और 52 मेधावी छात्रों को मिला पदक

दीक्षांत केवल डिग्री प्राप्ति का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज के प्रति दायित्व निभाने का संकल्प भी है : राज्यपाल जमशेदपुर : नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में शुक्रवार को चतुर्थ…

Spread the love

Gua : बड़ाजामदा में अवैध लौह अयस्क कारोबार का आरोप, फर्जी कागजात पर बंगाल भेजा जा रहा लौह आयस्क, जांच की मांग

गुवा : नोवामुंडी क्षेत्र के ग्रामीणों ने बड़ाजामदा इलाके में कथित अवैध लौह अयस्क खनन और परिवहन को लेकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time