Jamshedpur: जमशेदपुर में स्मिथ एसोसिएशन ऑफ इंडिया का चुनाव सम्पन्न, सुशील शर्मा बने अध्यक्ष

जमशेदपुर:  जमशेदपुर में स्मिथ एसोसिएशन ऑफ इंडिया का चुनाव रविवार को संपन्न हुआ। चुनावी सभा में पूर्व कमेटी के सदस्य, संरक्षक सदस्य, आजीवन सदस्य और साधारण सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में शिव कुमार शर्मा और प्रकाश विश्वकर्मा उपस्थित थे।

इस चुनाव में सुशील शर्मा को अध्यक्ष, रामचंद्र शर्मा को सचिव, राजेश कुमार शर्मा और ओमप्रकाश शर्मा को उपाध्यक्ष, अशोक कुमार शर्मा को भी उपाध्यक्ष, विजय शर्मा को संगठन मंत्री, ओमप्रकाश शर्मा को कोषाध्यक्ष और आकाश शर्मा को सह-कोषाध्यक्ष चुना गया।

स्मिथ एसोसिएशन ऑफ इंडिया मूल रूप से लोहार समाज का संगठन है। इसका मुख्य उद्देश्य संविधान के अनुरूप लोहार जाति को झारखंड में एसटी का दर्जा दिलाने की लड़ाई लड़ना है।

चुनावी कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोहार समाज के लोग शामिल हुए और सर्वसम्मति से नई कमेटी का चुनाव किया। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सुमन शर्मा ने दिया।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: धूमधाम से मना श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश पर्व, ग्रंथी इकबाल सिंह सपरिवार हुए सम्मानित

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सुल्तानगंज के पावन गंगाजल से साकची शिव मंदिर में 11 को होगा बाबा भोलेनाथ का सहस्त्रघट जलाभिषेक 

जमशेदपुर : सावन मास भगवान शिव की आराधना के लिए सर्वाधिक पावन माना जाता है। देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम, जो द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक है, सावन के महीने में…

Spread the love

Muri : छात्रों के सब्र की परीक्षा लेकर सरकार अराजकता को निमंत्रण न दे : देवेंद्र नाथ महतो

प्रशासन के आग्रह पर छात्र प्रतिनिधिमंडल की सूची सरकार को सौंपी गई मुरी : जेपीएससी–जेएसएससी भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time