पोटका: रांची जिले के नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स-2 (राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान) का निर्माण आदिवासियों की उपजाऊ जमीन पर किए जाने के खिलाफ विरोध तेज हो गया है। ग्रामीणों और रैयतों के साथ अब भाजपा कार्यकर्ता भी आंदोलन में उतर आए हैं।
रविवार को पोटका क्षेत्र से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता नगड़ी पहुंचे और विवादित भूमि पर हल चलाकर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि खेती योग्य भूमि को किसी भी हालत में अधिग्रहित नहीं होने दिया जाएगा।
इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता गणेश सरदार, पोलटू मंडल और जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल मौजूद थे। नेताओं ने कहा कि आंदोलन आदिवासियों के खून में है और उपजाऊ जमीन की रक्षा के लिए यह संघर्ष लगातार जारी रहेगा। उनका कहना था कि रिम्स-2 यदि बनाना ही है तो सरकार बंजर जमीन का चयन करे, खेती की जमीन का नहीं।
इसे भी पढ़ें : Jharkhand: पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन हाउस अरेस्ट – शिबू सोरेन के मास्क पहनकर सड़कों पर उतरे किसान
There is no ads to display, Please add some



















































