Jharkhand: झारखंड के चार विश्वविद्यालयों में NEP लागू करने की जिम्मेदारी IIT धनबाद को

धनबाद:  झारखंड के उच्च शिक्षा जगत में बड़ा कदम उठाते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने आइआइटी (आइएसएम) धनबाद को राज्य के चार विश्वविद्यालयों के लिए नयी शिक्षा नीति (NEP) लागू करने की नोडल एजेंसी नियुक्त किया है। इसके तहत बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (धनबाद), सिदो-कान्हू विश्वविद्यालय (दुमका), विनोबा भावे विश्वविद्यालय (हजारीबाग) और नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (पलामू) को मार्गदर्शन मिलेगा।

इस काम की जिम्मेदारी आइआइटी-आइएसएम के डीन एकेडमिक प्रोफेसर एमके सिंह को सौंपी गई है। वे इन विश्वविद्यालयों को नयी शिक्षा नीति लागू करने में दिशा देंगे और इसके क्रियान्वयन में आ रही चुनौतियों से केंद्र को अवगत कराएंगे।

अब तक तीन बैठकें हो चुकी हैं। इनमें ग्रॉस एनरॉलमेंट रेशियो बढ़ाने, मल्टी-डिसिप्लिनरी और वोकेशनल कोर्स शुरू करने, रिसर्च सुविधाएं मजबूत करने और पाठ्यक्रम की गुणवत्ता सुधारने पर चर्चा की गई है। बैठकों में यह भी सामने आया कि विश्वविद्यालयों को इस नीति के शत-प्रतिशत अनुपालन में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षकों की कमी, स्मार्ट क्लासरूम और आधुनिक प्रयोगशालाओं का अभाव, डिजिटल लाइब्रेरी की सीमित उपलब्धता और ग्रामीण कॉलेजों में कमजोर आधारभूत ढांचा प्रमुख समस्याएं हैं।

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय चाहता है कि आइआइटी धनबाद जैसी राष्ट्रीय संस्था की विशेषज्ञता का लाभ राज्य के विश्वविद्यालयों तक पहुंचे। इससे न केवल शिक्षा और शोध की गुणवत्ता बढ़ेगी बल्कि विश्वविद्यालयों की वास्तविक दिक्कतें भी केंद्र तक पहुंचेंगी, ताकि ठोस समाधान निकाला जा सके।

आइआइटी-आइएसएम के डीन एकेडमिक प्रो. एमके सिंह ने कहा कि हमारी भूमिका नोडल एजेंसी की है। हमें विश्वविद्यालयों को एनईपी लागू करने में मार्गदर्शन देना है और उनके सामने आ रही व्यावहारिक चुनौतियों की जानकारी केंद्रीय मंत्रालय तक पहुंचाना है।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: झारखंड में कोचिंग संस्थानों पर सख्ती – अब नहीं चलेगी मनमानी, नया कानून लागू

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : एनआईटी जमशेदपुर में ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म का शुभारंभ, डिजिटल प्रशासन की दिशा में बड़ा कदम

    जमशेदपुर : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) द्वारा विकसित तथा रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के इंफ्रास्ट्रक्चर पर संचालित ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म का औपचारिक शुभारंभ किया। यह…

    Spread the love

    Gua : केंद्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु में छात्राओं का दबदबा, तीनों संकायों में किया बेहतर प्रदर्शन, शुभा लक्ष्मी साहु बनी टॉपर

    गुवा : केंद्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु ने वर्ष 2026 के कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एक बार फिर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के विद्यार्थियों…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time