Ranchi: रुडसेट संस्थान पहुंचे केनरा बैंक GM सुजीत साहू, युवाओं से की आत्मनिर्भरता पर बातचीत

मुरी:  केनरा बैंक सर्कल ऑफिस, रांची के जनरल मैनेजर सुजीत कुमार साहू बुधवार को मुरी स्थित रुडसेट संस्थान पहुंचे। उन्होंने यहां चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों और गतिविधियों का निरीक्षण किया और खास तौर पर टू-व्हीलर मैकेनिक कोर्स कर रहे युवाओं तथा पूर्व प्रशिक्षुओं से बातचीत की।

साहू ने प्रशिक्षण ले रहे युवाओं से उनकी पढ़ाई, व्यवहारिक अभ्यास और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। वहीं, पूर्व प्रशिक्षुओं से यह जाना कि प्रशिक्षण के बाद उन्होंने आत्मनिर्भर बनने के लिए किस तरह प्रयास किए। उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें।
जनरल मैनेजर ने कहा कि आज के समय में स्वरोजगार और कौशल विकास ही आत्मनिर्भरता की असली कुंजी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि केनरा बैंक और रुडसेट संस्थान युवाओं को आर्थिक और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए हर संभव मदद करेंगे।

साहू ने बताया कि टू-व्हीलर मैकेनिक जैसे तकनीकी प्रशिक्षण से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में रोजगार और उद्यमिता की संभावनाएं हैं। मेहनत और लगन से काम करने पर युवा न सिर्फ खुद को आत्मनिर्भर बना सकते हैं, बल्कि दूसरों को भी रोजगार दे सकते हैं।

रुडसेट संस्थान के निदेशक संजीत कुमार और उनकी टीम ने साहू का स्वागत किया और संस्थान की गतिविधियों की जानकारी दी। प्रशिक्षुओं ने भी अपने अनुभव साझा किए और कहा कि इस प्रशिक्षण से उन्हें नई पहचान और राह मिली है।

इस मौके पर वरिष्ठ संकाय सदस्य अनिल कुमार, जगदीशचंद्र महतो, दशरथ कुमार, महेश रूहीदास, अष्टमी सिंह, ममता महतो, शांति प्रिया और सुनील मुंडा उपस्थित थे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Neeraj Singh Murder Case: नीरज सिंह हत्याकांड में कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, संजीव सिंह समेत सभी आरोपी बरी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Muri : अर्पिता महिला मंडल सीसीएल एवं महाबली एंटरटेनमेंट के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन, रिया पाठक को मिला सम्मान

मुरी : अर्पिता महिला मंडल सीसीएल एवं महाबली एंटरटेनमेंट के संयुक्त तत्वावधान में जवाहर नगर सीसीएल कॉलोनी में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विगत दिनों महाबली एंटरटेनमेंट…

Spread the love

Muri : मुंबई में प्रवासी श्रमिक संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो, झारखंड सरकार से प्रवासी कल्याण आयोग का गठन करने की मांग 

मुरी : देश को खनिज संपदा के साथ-साथ कुशल श्रम शक्ति देने में झारखंड की विशिष्ट पहचान है। मुंबई महानगर में झारखंड के बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक विभिन्न क्षेत्रों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time