जमशेदपुर: 350वें गुरु तेग बहादुर शहीदी नगर कीर्तन के अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा सिरोपा देने पर रोक लगाने के फैसले को संगत ने सराहा। क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने कहा कि इस निर्णय से गुरु घर की मर्यादा बनी रही और स्थानीय गुटबाजी का असर भी नहीं पड़ा। उन्होंने प्रधान अधिवक्ता हरजिंदर सिंह धामी को इसके लिए बधाई दी।
कुलबिंदर सिंह ने कहा कि शहर की संगत, प्रशासन और आयोजक कमेटियों का योगदान अनुकरणीय रहा। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी, सेंट्रल सिख नौजवान सभा तथा कई धार्मिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने मिलकर व्यवस्था बनाए रखी।
कार्यक्रम में झारखंड सरकार की ओर से मुख्य सचिव अलका तिवारी और अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति मठारू मौजूद रहे। राज्य के सभी जिलों में डीएसपी, थाना प्रभारी और पुलिस बल के जवान पूरी रात मुस्तैद रहे।
आयोजन में एसजीपीसी सदस्य जगसीर सिंह, सहायक सचिव बलजिंदर सिंह खैराबाद, मुंबई से राम सिंह राठौर, इंचार्ज दविंदर सिंह खुशीपुर, मैनेजर सतिंदर सिंह, ज्ञानी जगदेव सिंह, भाई अमरजीत सिंह, भाई बलदेव सिंह ओगरा, बलविंदर सिंह और तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के महासचिव इंद्रजीत सिंह का विशेष योगदान रहा।
इसे भी पढ़ें : वकील मंगेतर ने Singer को जूतों से पीटा – घर से निकाला, इंस्टाग्राम पर जाहिर किया दर्द
There is no ads to display, Please add some



















































