नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच आर्थिक तनाव गहराता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाया है, लेकिन भारत झुकने के मूड में नहीं है। इसके उलट भारत ने सितंबर में रूस से और अधिक तेल आयात करने की तैयारी शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज और नायरा एनर्जी, अगस्त की तुलना में सितंबर में रूसी तेल की खरीद 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़ा सकती हैं। इसका मतलब है कि रोजाना डेढ़ से तीन लाख बैरल तक अतिरिक्त तेल आयात किया जाएगा।
भारत इस समय रूसी तेल का सबसे बड़ा खरीदार बन चुका है। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि भारत, रूसी तेल पर मिली छूट से बड़ा मुनाफा कमा रहा है। वहीं, भारत का तर्क है कि पश्चिमी देश खुद रूस से अरबों डॉलर का कारोबार कर रहे हैं और भारत पर सवाल उठाकर दोहरा मापदंड अपना रहे हैं।
ट्रंप प्रशासन को आपत्ति है कि भारत रूस से तेल क्यों खरीदता है, जबकि अमेरिका खुद रूस से व्यापार करना जारी रखे हुए है। इस पर भारतीय अधिकारियों का कहना है कि ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक हितों को देखते हुए भारत अपने फैसले खुद करेगा।
इसे भी पढ़ें :
ट्रंप के सलाहकार का बड़ा बयान, बोले – “शांति का रास्ता दिल्ली से होकर जाता है”, जानिए क्या है वजह ?
There is no ads to display, Please add some




















































