जमशेदपुर : गैंग्स ऑफ वासेपुर फेम कुख्यात गैंगस्टर फहीम खान को शुक्रवार को घाघीडीह केंद्रीय कारा से खराब तबीयत की शिकायत पर एमजीएम अस्पताल लाया गया। सूत्रों के अनुसार, फहीम खान कई दिनों से अस्वस्थ चल रहा था, जिसके बाद जेल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उसके अस्पताल पहुंचने के साथ ही एमजीएम परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उल्लेखनीय है कि गैंगस्टर फहीम खान फिलहाल जमशेदपुर स्थित घाघीडीह केंद्रीय कारा में सजा काट रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने कहा है कि उसकी स्थिति पर डॉक्टर लगातार नजर रख रहे हैं और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे का उपचार तय होगा।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: टाटानगर स्टेशन में मनमानी पार्किंग शुल्क और कर्मचारियों के व्यवहार पर भड़के सरयू राय
There is no ads to display, Please add some



















































