Jamshedpur: उपायुक्त ने इंजीनियरिंग विभागों की बैठक में दिए सख्त निर्देश, निर्माण कार्यों की होगी कड़ी निगरानी

जमशेदपुर:  पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में शनिवार को इंजीनियरिंग विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न निर्माण कार्यों और अधोसंरचना परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई।

उपायुक्त ने कहा कि सड़क, पुल, अस्पताल और सरकारी भवनों जैसे विकास कार्यों के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया तेजी से पूरी की जाए। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाने का निर्देश दिया, ताकि योजनाएं समय पर शुरू हो सकें।

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए उपायुक्त ने चेतावनी दी कि किसी भी तरह की लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार पदाधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी कार्यों की निरंतर निगरानी की जाएगी।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि विभागों द्वारा क्रियान्वित सभी योजनाओं का विवरण ग्राम संपत्ति डिजिटल एसेट पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड किया जाए। इससे योजनाओं की प्रगति की डिजिटल मॉनिटरिंग संभव होगी और पारदर्शिता बनी रहेगी।

बैठक में उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, प्रभारी जिला योजना पदाधिकारी, पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, भवन निर्माण विभाग सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम में PM विश्वकर्मा योजना की समीक्षा, 26 हज़ार से अधिक लाभुक पंजीकृत

Spread the love

Related Posts

Jadugora : ओलचिकी के प्रचारक ठाकुर दास मुर्मू  उर्फ भादो माझी का निधन, समाजसेवी दुखनी सोरेन घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को दी सांत्वना

जादूगोड़ा : ओलचिकी के प्रचारक सह असेका के सहायक कोषाध्यक्ष ठाकुर दास मुर्मू ( 73) का हृदय गति रुकने से बीते दिनों निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर…

Spread the love

Jamshedpur : राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय में इनर व्हील क्लब ने मेगा आई चेक अप कैंप का किया आयोजन 

जमशेदपुर : इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट ने विष्णु नेत्रालय के सहयोग से राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय में मेगा आई चेक-अप कैंप का आयोजन किया। शिविर का उद्देश्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time