Giridih: गिरिडीह में बड़ा सड़क हादसा – श्रद्धालुओं से भरी टेंपो पलटी, दो की मौत

गिरिडीह:  झारखंड के गिरिडीह जिले के तीसरी थाना क्षेत्र में शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। राजधनवार से हथियागढ़ जा रहे श्रद्धालुओं से भरी टेंपो घाटी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई लोग, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार श्रद्धालु सुबह पूजा-अर्चना के लिए टेंपो से रवाना हुए थे। जैसे ही वाहन हथियागढ़ घाटी के पास पहुंचा, तेज मोड़ पर चालक का संतुलन बिगड़ गया और टेंपो पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से राहत व बचाव अभियान चलाया। सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जबकि गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को गिरिडीह जिला अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देर शाम तक औपचारिक पहचान की प्रक्रिया जारी थी। पुलिस ने बताया कि पहचान होते ही परिजनों को सूचना दी जाएगी।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि हादसे की वजह गिरिडीह-राजधनवार मार्ग की जर्जर हालत है। उनका कहना है कि इस सड़क की खराब स्थिति के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क का अविलंब निर्माण कराने की मांग की है।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जिला प्रशासन और सत्य साई अस्पताल के बीच MoU, हृदय रोग से पीड़ित बच्चों की होगी नि:शुल्क सर्जरी

Spread the love

Related Posts

Gua : किरीबुरू-मेघाहातुबुरु में हाथियों की बढ़ी हलचल, खदान व रिहायशी क्षेत्रों में दहशत

गुवा : सेल की किरीबुरू और मेघाहातुबुरु क्षेत्र में पिछले दो दिनों से जंगली हाथियों की लगातार बढ़ती गतिविधियों ने आम लोगों, ग्रामीणों और सेल कर्मियों की चिंता बढ़ा दी है।…

Spread the love

Potka : शिलापट्ट क्षतिग्रस्त करने का आरोप, प्रभारी मुखिया ने थाने में की शिकायत

पोटका : कौवाली पंचायत में 15वें वित्त आयोग की निधि से मोहन बारीक के घर के पास से मुख्य सड़क तक लगभग दो लाख रुपये की लागत से बनने वाली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time