सरायकेला : सरायकेला जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में जियाडा की ओर से लगातार चलाये जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ युवा संगठन ने सोमवार को जबरदस्त विरोध-प्रदर्शन किया, विरोध-प्रदर्शन का नतीजा यह रहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान को तत्काल रोक दिया गया है. इससे पहले सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जियाड़ा प्रबंधन ने टाटा-कांड्रा रोड स्थित सुधा डेयरी के पास जैसे ही बुलडोजर लगाकर अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की, तभी सैकड़ो की संख्या में युवा संगठन के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग अभियान के खिलाफ जुट गए.
इसे भी पढ़ें : Chakradharpur : फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में डॉ. विजय सिंह गागराई हुए शामिल
आश्वासन के बाद आक्रोशित युवा शांत हुए
सबों ने मिलकर देखते-देखते बुलडोजर रोक दिया और अतिक्रमण हटाओ अभियान का जमकर विरोध किया. इस जोरदार विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए अभियान रोक दिया गया. उसके बाद सैकड़ों की संख्या में युवा संगठन के कार्यकर्ता और स्थानीय जियाडा कार्यालय पहुंचे. यहां क्षेत्रीय उपनिदेशक को अभियान रोके जाने संबंधित ज्ञापन सौंपा गया. इस पर क्षेत्रीय उपनिदेशक ने आश्वासन दिया कि आज के बाद अभियान रोक दिया जाएगा. इसके बाद आक्रोशित युवा शांत हुए.
इसे भी पढ़ें : jamshedpur : जमशेदपुर में बैखौफ हुए बदमाश, पार्सल बॉय बन बुजुर्ग दंपत्ति के घर जमकर की लूटपाट
There is no ads to display, Please add some



















































